Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
रुड़की: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की के मेस के खाने में जिंदा चूहे मिलने से पूरे सस्थान में हंगामा मच गया। आईआईटी रुड़की जैसे प्रसिद्ध संस्थान में इस तरह की लापरवाही का मामला देश की शिक्षा व्यवस्था और स्वच्छता व्यवस्था पर एक बड़ा सवाल खड़ा करता है।
आईआईटी रुड़की के राधा-कृष्ण भवन की मेस में कल बृहस्पतिवार को दोपहर जब छात्र खाना खाने गए, इस बीच कुछ छात्र किचन की तरफ जा पहुंचे। जहां उन्होंने देखा कि जिस प्रेशर कूकर में चावल तैयार होना था, उसमें भी चूहा गोते लगा रहा था। इसके अलावा किचन में रखी कड़ाई, अन्य राशन, सामग्री में भी चूहे भाग रहे थे। ये देखकर उन छात्रों ने किचन की इस गन्दगी की वीडियो बना ली और अन्य छात्रों को भी मौके पर बुला लिया। मेस में दोपहर के समय में लगभग 400 से अधिक छात्रों का खाना बना हुआ था। खाने में चूहा मिलने के बाद किसी भी छात्र ने खाने को हाथ नहीं लगाया। छात्र दोपहर के समय भूखे ही रह गए। इसके अलावा जिन छात्रों ने खाना शुरू किया था उन्होंने भी गले में ऊँगली डालकर उल्टी कर दी।
IIT रुड़की के छात्रों ने देखकर मेस में ही हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान छात्रों की मेस के कर्मचारियों से भी बहस हुई। साथ ही मेस का ये वीडियो सोशल मिडिया पर अपलोड कर दिया। मेस के कर्मचारी छात्रों शांत करने की कोशिश कि लेकिन छात्रों ने किसी की नहीं सुनी। छात्रों ने संस्थान के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। संस्थान के छात्रों ने कहा कि उन लोगों को चूहों वाला ये गंदा खाना खिलाया जा रहा है। देश का इतना प्रसिद्ध संस्थान होने के बाद यहां पर इस तरह की स्वच्छता व्यवस्था है। ये गंदा सब खाना खाकर छात्र बीमार पड़ सकते हैं। उन्होंने जमकर हंगामा किया।