Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: पर्यावरण और सुगम यातायात को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत परिवहन का संचालन करने की योजना है। जिसके लिए राज्य के दो जनपदों को चिन्हित किया गया है।
प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत उत्तराखंड में 150 ई-बसों का संचालन किए जाने की योजना बनाई जा रही है। पर्यावरण और सुगम यातायात के लिए ई-बस सेवा को बेहतर विकल्प माना जाता है। राज्य के दो जिलों (देहरादून और हरिद्वार) में 150 ई-बसों का संचालन किया जाएगा। जिनमें में से 100 ई-बस राजधानी देहरादून में संचालित की जाएंगी, और बाकी 50 ई-बस हरिद्वार में संचालित की जाएंगी।
उत्तराखंड रोडवेज को इन ई-बसों के संचालन की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके लिए रोडवेज को एक कंपनी तैयार करनी होगी और साधनों को भी जुटाना होगा। साथ इस योजना से जुड़े अन्य कार्य भी पूरे करने होंगे। दोनों जनपदों में ई-बसों की सेवा शुरू करने से पहले इसके लिए डिपो और चार्जिंग स्टेशन तैयार किए जाएंगे। इस योजना को शुरू करने के लिए आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय ने 30 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इस धनराशि से दोनों जनपदों में ई-बस के संचालन के लिए डिपो और चार्जिंग स्टेशन विकसित किए जाएंगे।