Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: राजधानी की सडकों पर कई EV गाड़ियां फर्राटा भरने लगी हैं। जिलाधिकारी सविन बसंल ने गुरुवार को ऋषिपर्णा सभागार में पर्यावरण सरंक्षण एवं राजधानी में परिवहन की दृष्टि से महत्वाकांशी ईवी चार्जिंग स्टेशन प्रोजेक्ट कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
डीएम सविन के ईवी चार्जिंग स्टेशन प्राजेक्ट को दून वासियों द्वारा तो सराहा जा ही रहा है, बाहर से घूमने आने वाले पर्यटक भी इस सुविधा को हाथों हाथ ले रहे हैं। जिलाधिकारी ने ईवी चार्जिंग स्टेशन प्रोजेक्ट की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में प्रथमबार शुरू किया गया ईवी चार्जिंग प्राजेक्ट पर्यावरण सरंक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
डीएम सविन बंसल ने प्रोजेक्ट देख रही कम्पनी को गंभीरता से कार्य को धरातल पर उतारने और विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए मॉनिटिरिंग में अपेक्षित सहयोग के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने 3 नए ईवी चार्जिंग स्टेशन की मौके पर स्वीकृति प्रदान करते हुए 31 जनवरी तक चार्जिंग स्टेशन सक्रिय करने के निर्देश दिए। अब ईवी चार्जिंग स्टेशन का विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जाएगा, साथ ही EV चार्जिंग स्टशनों की जानकारित प्रसारित करने के लिए एप भी बनाई जाएगी। आपदा कन्ट्रोल रूम और नगर निगम डेशबोर्ड के माध्यम से प्रभावी मॉनिटिरिंग भी सुनिश्चित की जाएगी।