देहरादून: डीएम सविन बंसल का बड़ा काम, जीरो खर्चे पर लगवा दिए 10 ईवी चार्जिंग स्टेशन

देहरादून शहर के बीच में 10 ईवी चार्जिंग स्टेशन होंगे स्थापित। गांधी पार्क के सामने एवं परेड ग्राउंड के सामने दो ईवी चार्जिंग स्टेशनों का लोकार्पण प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जल्द पब्लिक के लिए किया जाएगा।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
10 EV charging stations: 10 EV charging stations to be set up in Dehradun city
Image: 10 EV charging stations to be set up in Dehradun city

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल के अभिनव पहल से देहरादून शहर के बीचों-बीच जीरो खर्चे पर 10 इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन स्थापित हो रहे हैं। जिनमें गांधी पार्क के सामने एवं परेड ग्राउंड के सामने दो ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाकर अपनी तैयार स्वरूप पर आ गए हैं।

10 EV charging stations to be set up in Dehradun city

देहरादून में गांधी पार्क के सामने एवं परेड ग्राउंड के सामने दो ईवी चार्जिंग स्टेशनों का लोकार्पण प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जल्द पब्लिक के लिए किया जाएगा। ईवी चार्जिंग स्टेशन के धरातल पर आने से जहां जनमानस को काफी सुविधा मिल सकेगा, वही देहरादून की पर्यावरण को प्रदूषण से संरक्षण में उपयोगी साबित भी होंगे। इन ईवी चार्जिंग स्टेशनों की ख़ास बात ये है कि ये जिला प्रशासन देहरादून के द्वारा जीरो कास्ट पर बनवाए गए हैं। देहरादून को स्वस्थ नगर के स्वरूप में विकसित करने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल की ये अभिनव पहल है।

ईवी व्हीकल के प्रति बढ़ेगा रुझान

देहरादून और प्रदेश के पर्यावरण संरक्षण में ये बड़ी भूमिका तो निभाने ही वाले हैं, साथ ही लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति इससे प्रेरणा भी मिल सकेगी। शहर में उपलब्ध सुविधा के चलते लोगों का रुझान ईवी व्हीकल के प्रति बढ़ने लगेगा, जिससे ध्वनि एवं वायु प्रदूषण में काफी हद तक विराम लग सकेगा। देहरादून शहर के बीचों-बीच जीरो खर्चे पर 10 इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन स्थापित हो रहे हैं, जिनमें गांधी पार्क के सामने एवं परेड ग्राउंड के सामने दो ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाकर अपनी तैयार स्वरूप पर आ गए हैं। इन दो ईवी चार्जिंग स्टेशनों का लोकार्पण प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा।