उत्तराखंड: दिपावली से पहले खातों में पहुंचे तनख्वाह और पेंशन, CM धामी ने जारी किये निर्देश

उत्तराखंड के पेंशनरों के लिए खुशखबरी है, सरकार दीपावली से पहले ही उन्हें चालू माह का पेंशन तोहफे के रूप में दे रही है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Gift to Pensioners: Pensioners Will Be Paid Before Diwali in Uttarakhand
Image: Pensioners Will Be Paid Before Diwali in Uttarakhand

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले में पत्रावली को स्वीकृति दे दी है। अपर मुख्य सचिव वित्त आनंद बर्द्धन ने सभी विभागाध्यक्षों, जिलाधिकारियों, कोषागार निदेशक, और सभी वरिष्ठ कोषाधिकारियों को आवश्यक आदेश जारी किए हैं।

Pensioners Will Be Paid Before Diwali in Uttarakhand

इस दीपावली प्रदेश के तीन लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को पहले से ही इस माह का वेतन और पेंशन मिल जाएगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शीघ्र ही पत्रावली को स्वीकृति देते हुए वित्त विभाग को आवश्यक आदेश जारी करने के लिए कहा है। दीपावली 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा और इसी कारण राज्य कर्मचारियों ने इस माह का वेतन समय पर देने की मांग की थी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद और सचिवालय संघ के प्रतिनिधियों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी, जिसमें उन्होंने वेतन के साथ बोनस और बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता भी मांगा था।

30 अक्टूबर से पहले होगा भुगतान

मंत्रिमंडल में इस मामले पर चर्चा न होने से कर्मचारियों में निराशा थी, लेकिन सरकार ने देर शाम एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया। अपर मुख्य सचिव वित्त, आनंद बर्द्धन द्वारा जारी आदेश के अनुसार 30 अक्टूबर से पहले सभी राजकीय, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों और कार्यप्रभारित कर्मचारियों को वेतन और पेंशन का भुगतान किया जाएगा।