उत्तराखंड: ऑनलाइन लूडो में 50 हजार हारी महिला, फांसी लगाकर कर ली जीवन लीला समाप्त

ऑनलाइन गेम्स में पैसे लगाकर बड़ा अमाउंट जीतने की चाह में लोग भारी निवेश कर देते हैं, लेकिन कई बार उन्हें नुकसान होता है। ऐसा ही एक मामला यूएस नगर में सामने आया है, जहां एक महिला ने ज्यादा रकम जीतने की कोशिश में अपना सारा पैसा गंवा दिया।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
lost 5000 in online gaming: Woman Koses Rs 50000 in Ludo Commits Suicide in Kashipur
Image: Woman Koses Rs 50000 in Ludo Commits Suicide in Kashipur

उधमसिंह नगर: ऑनलाइन गेमिंग की लत ने 25 साल की विवाहिता को इस कदर तोड़ दिया कि उसने अपनी जान ले ली। महिला ने शुक्रवार को फांसी लगा ली, क्योंकि वह गेम में लगभग 40 से 50 हजार रुपये हार गई थी और इस नुकसान को बर्दाश्त नहीं कर पाई।

Woman Koses Rs 50,000 in Ludo, Commits Suicide in Kashipur

बाजपुर की 25 वर्षीय पल्लवी शर्मा ने शुक्रवार को अपने पति अनुभव को फोन कर बताया कि वह फिर से ऑनलाइन लूडो में 50 हजार रुपये हार गई है और इस सदमे से वह टूट गई है। फोन कॉल पर वह रोते हुए कह रही थी कि अब उसे जीने की इच्छा नहीं रही। पति ने जैसे ही फोन कटने के बाद घर पहुंचकर देखा तो पल्लवी को फंदे से लटका पाया। तीन महीने से लूडो खेलते-खेलते उसे इस गेम की लत लग गई थी, जिसके चलते वह पहले भी बड़ी राशि गंवा चुकी थी। इस घटना ने पल्लवी के परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

दहेज उत्पीड़न के आरोप में शिकायत दर्ज

मायके वालों ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पल्लवी के पति सहित चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है, जिसमें उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही पल्लवी पर दहेज का दबाव बनाया जा रहा था। उनके अनुसार पिछले एक साल में ससुरालवालों को ढाई लाख रुपये नकद और एक लाख रुपये ऑनलाइन दिए गए थे। इस दर्दनाक घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पल्लवी बेहद होनहार थी और उत्तराखंड पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रही थी। उसकी आकस्मिक मौत से परिवार में गहरा शोक है और सभी सदमे में हैं।