उपचुनाव: केदारनाथ सीट पर कांग्रेस ने घोषित किया प्रत्याशी, पूर्व MLA मनोज रावत को दोबारा मौका

कांग्रेस ने केदारनाथ उपचुनाव के लिए प्रत्याशी के रूप में मनोज रावत को चुना है। मनोज रावत लंबे समय से केदारनाथ क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Congress Candidate Manoj Rawat: Congress Declared Manoj Rawat as Candidate For Kedarnath By-Election
Image: Congress Declared Manoj Rawat as Candidate For Kedarnath By-Election

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए पांचवें दिन तक पांच प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र प्राप्त किए, लेकिन अभी तक किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। अब तक कुल 11 प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन पत्र लिए हैं।

Congress Declared Manoj Rawat as Candidate For Kedarnath By-Election

केदारनाथ विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने मनोज रावत को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। मनोज रावत 2017 से 2022 तक कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं और 2022 में भी पार्टी ने उन पर भरोसा जताया था, लेकिन वे तीसरे स्थान पर रहे थे। इसके बावजूद वे क्षेत्र में सक्रिय बने रहे, जिसके आधार पर कांग्रेस ने उन्हें फिर से मौका दिया है।

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर

पिछले मंगलवार से उपचुनाव के लिए निशुल्क नामांकन पत्रों का वितरण शुरू हो गया है। पांचवें दिन तक पांच और उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र लिए हैं, जिनमें आलोक कुमार, वीर सिंह बुढेरा, रणप्रीत सिंह, सुमंत तिवारी और कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत शामिल हैं। अब तक कुल 11 उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए हैं। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर है, जबकि 30 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 4 नवंबर को नाम वापसी की अंतिम तिथि है, उपचुनाव 20 नवंबर को संपन्न होंगे।