आज केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के पहले दिन चार उम्मीदवारों ने अपने नामांकन-पत्र दाखिल किए। इस दौरान सुबह से ही ऊखीमठ बाजार में नामांकन पत्र जमा करने के लिए तहसील परिसर में पुलिस का कड़ा बंदोबस्त रहा।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Four Candidates Filed Nomination for Kedarnath By-Election
रुद्रप्रयाग: भाजपा की आशा नौटियाल, कांग्रेस के मनोज रावत, निर्दलीय उम्मीदवार त्रिभुवन सिंह चौहान और उत्तराखंड क्रांति दल के डॉ. आशुतोष भंडारी ने अपने नामांकन पत्र जमा किए।
Four Candidates Filed Nomination for Kedarnath By-Election
केदारनाथ विधानसभा सीट के उपचुनाव के नामांकन के पहले दिन चार प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। जिसमें यूकेडी के प्रत्याशी डॉ. आशुतोष भंडारी सबसे पहले नामांकन करने पहुंचे, जहां उन्होंने परंपरागत ढोल-दमौ के साथ जुलूस निकाला। नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि वे उत्तराखंड में मूल निवास, भू कानून, गैरसैंण को राजधानी बनाने और यूसीसी ड्राफ्ट में आवश्यक संशोधनों के मुद्दों पर जनता के बीच जाएंगे।
कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत का नामांकन
वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी मनोज रावत ने भी आज नामांकन किया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल, जिला अध्यक्ष कुंवर सजवाण और प्रमुख प्रदीप थपलियाल उपस्थित रहे। नामांकन के बाद रावत ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने केदारनाथ यात्रा को डाइवर्ट कर स्थानीय छोटे व्यापारियों को परेशान किया है, जो उनकी आजीविका के लिए घातक साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि जनता इस बार बीजेपी को सबक सिखाने के लिए तैयार है।
भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल का नामांकन
भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के नामांकन के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, कुलदीप रावत और कई अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में हुई अरबों रुपये की विकास योजनाओं की घोषणा पर बताया कि इन योजनाओं का कार्य भी शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि वे विकास के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएंगे और इन योजनाओं के फायदों को साझा करेंगे।
निर्दलीय प्रत्याशी त्रिभुवन सिंह चौहान का नामांकन
इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी त्रिभुवन सिंह चौहान अपने समर्थकों के साथ तहसील परिसर में पहुंचे और अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने कहा कि केदार घाटी कई त्रासदियों और रोजगार के संकट से जूझ रही है और वे इस चुनाव में जनता के प्रतिनिधि के रूप में खड़े हो रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य क्षेत्र की समस्याओं को हल करना और जनता के अधिकारों की रक्षा करना है।