Uttarakhand: वर्ल्ड चैंपियन बना भीमताल का छात्र, अंडर-23 रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण

भीमताल में स्थित ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के छात्र चिराग ने अंडर-23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है। इस उपलब्धि के बाद वे ऐसा करने वाले भारत के दूसरे पुरुष रेसलर वर्ल्ड चैंपियन बन गए हैं।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
23 World Championship: Bhimtal Student Chirag won Gold in Under-23 World Championship
Image: Bhimtal Student Chirag won Gold in Under-23 World Championship

नैनीताल: भीमताल के छात्र चिराग ने अंडर-23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रच दिया है। कोच कुलदीप सिंह से प्रशिक्षण प्राप्त कर, विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाले, भारत के युवा रेसलर चिराग छिकारा सीनियर अंडर 23 वर्ल्ड चैंपियन बन गए हैं।

Bhimtal Student Chirag won Gold in Under-23 World Championship

उत्तराखंड के चिराग ने ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर में कोच कुलदीप सिंह से प्रशिक्षण प्राप्त किया। उन्होंने अल्बेनिया के तिराना में आयोजित अंडर 23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया, जिसमे चिराग ने पुरुषों के 57 किलोग्राम फी स्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया है। चिराग ने चैम्पियनशिप के फाइनल में किर्गिस्तान के रेसलर एब्डीमिक काराचोव को 4-3 से हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत के बाद वे अब भारत के दूसरे पुरुष रेसलर वर्ल्ड चैंपियन बन गए हैं।

अल्बेनिया में हुई अंडर 23 वर्ल्ड चैंपियनशिप

चिराग के कोच कुलदीप सिंह ने कहा कि चिराग ने रेसलिंग में स्वर्ण पदक हासिल कर ग्राफिक एरा का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि चिराग ने अल्बेनिया के तिराना में आयोजित अंडर 23 वर्ल्ड चैंपियनशिप में पुरुषों के 57 किलोग्राम में चिराग ने प्रतिभाग कर स्वर्ण पदक हासिल किया। ग्राफिक एरा के शिक्षकों ने भी चिराग को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।