Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: 20 नवंबर को केदारनाथ सीट पर हुए उपचुनाव में 90 हजार से ज्यादा मतदाताओं ने वोट किया। मैदान में छह प्रत्याशी उतरे, और अब उनके भाग्य का फैसला कुछ ही देर में हो जाएगा। काउंटिंग का चौथा राउंड चल रहा है, तीसरे राउंड तक दुसरे स्थान पर रहने के बाद कांग्रेस तीसरे नंबर पर खिसक गई है। चौथे राउंड तक आशा नौटियाल (भाजपा) को 6665, त्रिभुवन (निर्दलीय) को 4875 और कांग्रेस को 4376 वोट पड़े हैं।