Uttarakhand: SDM ने 9 मुस्लिम लोगों को भेजा नोटिस, मस्जिद दस्तावेज का मूल रिकॉर्ड से नहीं हुआ मेल

नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 2 में निर्मित मस्जिद को लेकर बीते बृहस्पतिवार को मुस्लिम समुदाय के करीब 9 लोगों को नोटिस भेजे गए हैं। जिनमें से तीन मृतक भी हैं।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Mosque Documents: SDM sent notice to 9 people mosque documents not match with original records
Image: SDM sent notice to 9 people mosque documents not match with original records

देहरादून: एसडीएम भटवाड़ी की अध्यक्षता में अवैध अतिक्रमण की जांच के लिए एक समिति गठित की गई है, इनकी जाँच में जानकारी मिली है कि उत्तरकाशी मस्जिद के दस्तावेजों का मूल अभिलेखों से मेल नहीं है। जिस कारण से मस्जिद के लिए जमीन खरीदने वाले मुस्लिम लोगों और आश्रितों को नोटिस भेजे गए हैं। इनमें तीन मृतकों के नाम भी नोटिस जारी हुए हैं।

SDM sent notice to 9 people as mosque documents did not match with original records

एसडीएम भटवाड़ी की ओर से नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 2 में निर्मित मस्जिद को लेकर बीते बृहस्पतिवार को मुस्लिम समुदाय के करीब 9 लोगों को नोटिस भेजे गए हैं। जिनमें से तीन मृतक भी हैं। भेजे गए नोटिसों के अनुसार मस्जिद के दस्तावेजों के कूट रचित होने की बात कही गई है। साथ ही इन मुस्लिम लोगों ने जो भी दस्तावेज प्रशासन को अब तक दिए हैं, वह सभी छाया प्रति में हैं, जिनका मूल अभिलेखों से कोई भी मेल नहीं हो पा रहा है।
इसके चलते प्रशासन भी आपत्तियों का निस्तारण नहीं कर पा रहा है। लेकिन तहसील प्रशासन ने 9 लोगों को नोटिस जारी कर दिया है। इनमें तीन मृतक हैं। इनमें इकबाल बेग, यासीन बेग और महमूद अली शामिल हैं।