Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: नगर निगम कार्यालय कक्ष में हुई बैठक के दौरान डीएम सविन बंसल ने कंपनियों के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि अनुबंधों का मजाक न बनाए, साथ ही चेतावनी दी कि यदि 15 दिन के भीतर हालात न सुधरे तो 53 वार्डों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर देंगे।
जिलाधिकारी एवं प्रशासक नगर निगम सविन बंसल की अध्यक्षता में देहरादून नगर निगम कार्यालय कक्ष में शहर की सफाई व्यवस्था एवं प्रकाश व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने कंपनियों को सख्त शब्दों में कहा कि कूड़ा उठान व्यवस्था को केवल बिज़नेस ना समझें। यह लोगों के स्वास्थ्य एवं जीवन से जुड़ा हुआ विषय है। यदि कोई कंपनी कार्य नहीं कर पा रही है तो उसपर गंभीरता से एक्शन लिया जाएगा। कंपनियां अनुबंध शर्तों के अनुसार अपने संसाधन बढ़ाएं या अपने उपलब्ध संसाधनों से डबल ड्यूटी करें।
डीएम बंसल ने कूड़ा उठान व्यवस्था में सुधार लाने जाने हेतु "इकोन वेस्ट मैनेजमेंट एवं सनलाइट" को 15 दिन का समय दिया है। उन्होंने कहा कि दिए गए 15 दिन में अपने प्रदर्शन में सुधार करें कम्पनियां नही तो शेष 53 वार्डों हेतु सफाई व्यवस्था हेतु टैण्डर प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी जाएगी।
उन्होंने शीशमबाड़ा प्लांट से निर्धारित शर्तों के अनुसार कूड़ा निस्तारण न होने पर कंपनियों के प्रतिनिधियों को फटकार लगाते हुए कंपनी के उच्च स्तरीय अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर तलब किया। साथ ही निर्देश दिए कि यदि कंपनी के उच्चाधिकारी उपस्थित न हुए तो कंपनी पर टर्मिनेट की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।