Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के लिए आपदा मद में 139 करोड़ रुपये की स्वीकृति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का धन्यवाद किया है। उन्होंने इसे राज्य में आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।
आपदा प्रबंधन के लिए केंद्र सरकार की पहल पर उत्तराखंड को 139 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समिति की बैठक में 15 राज्यों के लिए कुल 1115.67 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई। इसमें आपदा की दृष्टि से संवेदनशील उत्तराखंड को भी शामिल किया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस निर्णय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस धनराशि से राज्य में आपदा जोखिम न्यूनीकरण प्रणाली को सुदृढ़ किया जाएगा। यह राशि आपदाओं के दौरान जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने और प्रभावी आपदा प्रबंधन तंत्र स्थापित करने में सहायक होगी।