राज्य सरकार ने साक्षात्कार समिति द्वारा चयनित एक दर्जन विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। इनमें से 6 विशेषज्ञों की नियुक्ति राजकीय दून मेडिकल कॉलेज और 6 विशेषज्ञों की नियुक्ति हरिद्वार मेडिकल कॉलेज में की गई है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: 12 New Specialist Doctors in Dehradun and Haridwar
देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी के शत-प्रतिशत पदों को भरने का लक्ष्य रखा है। जिससे मेडिकल छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ बेहतर प्रशिक्षण भी मिल सके।
12 New Specialist Doctors in Dehradun and Haridwar
इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए HNB उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति की अध्यक्षता में साक्षात्कार समिति गठित की गई है, जो वॉक-इन-इंटरव्यू के जरिए विशेषज्ञ डॉक्टरों का चयन कर उन्हें विभाग को सौंप रही है। इसी क्रम में चयन समिति ने एक दर्जन विशेषज्ञ डॉक्टरों का चयन किया है। जिनकी नियुक्ति को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है। इनमें से दून मेडिकल कॉलेज और हरिद्वार मेडिकल कॉलेज में 6-6 चिकित्सकों को नियुक्ति दी गई है।
मेडिकल छात्रों को मिलेगी उच्च स्तरीय शिक्षा
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि संकाय सदस्यों की नियुक्ति से न केवल मेडिकल छात्रों को उच्च स्तरीय शिक्षा मिलेगी। बल्कि महाविद्यालयों में शोध एवं क्लीनिकल सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा।
देहरादून मेडिकल कॉलेज में नए डॉक्टर
साक्षात्कार समिति द्वारा दून मेडिकल कॉलेज के प्लास्टिक सर्जरी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर डॉ आकाश सक्सेना का चयन किया गया है, तथा प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में डॉ नेहा कचरू, रेडियो डायग्नोसिस विभाग में डॉ राहुल कुमार सिंह, एनेस्थीसिया में डॉ विजिता पांडे का चयन असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर किया गया है। बर्न यूनिट में मेडिकल ऑफिसर के पद पर डॉ राजदीप बिंद्रा का चयन हुआ है, तथा इमरजेंसी मेडिसिन में इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर के पद पर डॉ नवजोत का चयन हुआ है।
हरिद्वार मेडिकल कॉलेज में नए डॉक्टर
हरिद्वार मेडिकल कॉलेज में पैथोलॉजी विभाग में डॉ. प्रज्ञा सक्सेना और एनेस्थीसिया विभाग में डॉ. शैलेश कुमार लोहानी को एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर चुना गया है। इसी तरह कम्युनिटी मेडिसिन विभाग में डॉ. शालिनी शर्मा, बाल रोग विभाग में डॉ. राजन मोहन, फिजियोलॉजी विभाग में डॉ. संध्या एम और ऑर्थोपैडिक्स विभाग में डॉ. आकाशदीप सिंह को असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चुना गया है।