उत्तराखंड: PRD में युवा कल्याण अधिकारी ने चहेतों को दी नियुक्ति, संगठन का भूख हड़ताल करने का ऐलान

उत्तराखंड में युवा कल्याण अधिकारी पर प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन ने अपने चहेतों को 9 पदों पर भर्ती देने का आरोप लगाया है। PRD संगठन ने इस सम्बन्ध में उत्तराखंड के कई मंत्रियों को ज्ञापन भेजा है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Provincial Guard Welfare Association: Youth welfare officer appoints known in PRD
Image: Youth welfare officer appoints known in PRD

देहरादून: जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी ने मनमानी ढंग PRD के नौ पदों पर अपने चहेतों को नियुक्ति दी। इस कारण PRD संगठन ने कई मंत्रियों और अधिकारियों को ज्ञापन भेजा है कि पहले 22 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके वरिष्ठ प्रमुख जवानों को नियुक्ति दी जाए। वरना वे विकास भवन में भूख हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे।

Youth welfare officer appoints known in PRD

प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन ने जिला युवा कल्याण अधिकारी पर सचिवालय में अपने चहेतों को पीआरडी में मनमाने तरीके से नियुक्ति दिलाने का आरोप लगाया है। इसको लेकर PRD संगठन ने जिला अध्यक्ष गंभीर सिंह रावत के माध्यम से मुख्यमंत्री के विभाग के मंत्री और जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर मांग की है कि इन नीतियों को लागू कर सबसे पहले 22 दिन का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले वरिष्ठ पीआरडी जवानों को नियुक्ति दी जाए।

कुंभ और कुछ अन्य विभागों में कार्यरत थे चहेते

शुक्रवार 29 नवंबर को पीआरडी संगठन के जिला अध्यक्ष गंभीर सिंह रावत ने बताया कि जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी ने पीआरडी में मनमानी करते हुए सचिवालय में पीआरडी के नाम पर नौ पदों पर अपने चहेतों की नियुक्ति करा दी। इनमें से कई लड़के, जो कुंभ के नाम से भर्ती हुई थे और कुछ अन्य विभागों में कार्यरत थे, जिन्हें वहां से हटाकर जिला युवा कल्याण अधिकारी ने सचिवालय प्रशासन में नियुक्त कर दिया।

संगठन करेगा भूख हड़ताल

प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन ने मुख्यमंत्री, विभागीय मंत्री, मुख्य सचिव, सचिव प्रशासन एवं जिला अधिकारी को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले 22 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके वरिष्ठ प्रमुख जवानों को नियुक्ति दी जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो प्रमुख रक्षा दल के जवान एवं संगठन मुख्य विकास कार्यालय विकास भवन में भूख हड़ताल करने को बाध्य होंगे।