उत्तराखंड: पत्नी के साथ अस्पताल में थे घर के मालिक, चोरों ने लाखों के गहने और नगदी कर दी साफ

रायवाला थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर वहां से लाखों के जेवरात और नगदी गायब कर दी। इस दौरान घर मालिक अपनी पत्नी के साथ जौलीग्रांट अस्पताल में थे। पुलिस चोरो की तलाश कर रही है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Thieves steal jewellery and cash: Thieves steal jewellery and cash worth lakhs
Image: Thieves steal jewellery and cash worth lakhs

देहरादून: खैरीखुर्द में बंद घर को खंगाल में चोरों ने लाखों के गहनों और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने रायवाला थाने में शिकायत दर्ज की है। शिकायत ये आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Thieves steal jewellery and cash worth lakhs

रायवाला पुलिस ने बताया कि डोईवाला के खैरीखुर्द स्थित बीसफुटी के निवासी जगदीश प्रसाद ने बताया कि उनकी पत्नी 21 नवंबर से जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती है। वे तब से अपनी पत्नी के साथ ही अस्पताल में थे। उनके बेटे और बहु 25 नवंबर को अपनी ड्यूटी पर चले गए।

4 लाख के गहने और ढाई लाख की नकदी गायब

कल शुक्रवार 29 नवंबर को वे जब अस्पताल से कपड़े बदलने के लिए घर पहुंचे, तो घर की स्थिति देखकर वे भौचक्के रह गए। उनके घर पहुंचकर कर देखा कि उनके घर के दरवाजों के ताले टूटे हुए थे। घर के भीतर पूरा सामान सामान बिखरा पड़ा था। उनकी आलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ था, उन्होंने लॉकर में देखा तो उसमे से करीब चार लाख के गहने और ढाई लाख की नकदी गायब थी। रायवाला थाना पुलिस ने उनकी शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम अज्ञात चोरों की तलाश कर रही है।

CCTV खंगाल रही पुलिस

रायवाला थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि उनकी टीम द्वारा घटनास्थल का मौका-मुआयना किया गया है। अज्ञात चोरों की पहचान के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। उम्मीद है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा, चोर पकड़े जाएंगे।