Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड के तेरह जिलों में 13 डायट डीएलएड संस्थान कार्यरत हैं, परन्तु जब हम एनसीटीई की ऑफिशियल वेबसाइट एनसीटीई एनआरसी रिकॉग्निशन उत्तराखंड पर जाकर इसे चेक करते हैं तो केवल दो संस्थान ही मान्यता प्राप्त दिखते हैं.. राज्य समीक्षा की ये एक्सक्लूसिव रिपोर्ट पढ़िए..
गढ़वाली में एक शब्द है "धुप्पल".. जिसका हिंदी में अर्थ होता है तुक्का, इसी भरोसे उत्तराखंड के ग्यारह डायट डीएलएड संस्थानों में शिक्षारत छात्र हैं। उत्तराखंड शिक्षा विभाग वर्तमान समय में राज्य के 13 जनपदों में 13 डायट डीएलएड संस्थान चला रहा है। देश भर में किसी भी प्रशिक्षण संस्थान, चाहे वो डाइट डीएलएड हो या बीएड संस्थान उसे राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद नई दिल्ली अर्थात एनसीटीई से मान्यता प्राप्त होना जरूरी है। परन्तु जब हम एनसीटीई की ऑफिशियल वेबसाइट, एनसीटीई एनआरसी रिकॉग्निशन उत्तराखंड (NRC Recognized Institutions (UTTARAKHAND) पर जाकर इसे चेक करते हैं, तो केवल दो संस्थान ही मान्यता प्राप्त वर्तमान समय में दिखा रहा है। पहला संस्थान जनपद नैनीताल डायट डीएलएड दिखा रहा है (लेकिन मान्यता 2023 में एनसीटीई ने बंद कर दी)। दूसरा संस्थान पौड़ी जनपद डायट डीएलएड संस्थान मान्यता दिखा रहा है।