Uttarakhand: रिजल्ट नहीं आने पर LT अभ्यर्थियों का शिक्षा मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन, बेरिकेडिंग पर रोके गए

उत्तराखंड के अलग अलग जिलों से आये सहायक अध्यापक के अभ्यर्थी देहरादून में जमा हुए, परेड ग्राउंड से रैली निकाल सचिवालय की तरफ बढ़े तो सचिवालय पर उन्हें पुलिस के द्वारा बेरीकेडिंग लगाकर रोक दिया गया।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Protest against education minister: LT candidates protest after undeclared results
Image: LT candidates protest after undeclared results

देहरादून: सहायक अध्यापक एलटी परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित नहीं किये जाने को लेकर सोमवार को प्रदेश भर के सहायक अध्यापक परीक्षा के अभ्यर्थियों ने सचिवालय कूच किया। उत्तराखंड के अलग अलग जिलों से आये अभ्यर्थी परेड ग्राउंड पर इकट्ठे हुए। परेड ग्राउंड से सहायक अध्यापक के परीक्षार्थियों ने रैली निकाल कर सचिवालय की तरफ बढ़ना शुरू किया। सचिवालय पर उन्हें पुलिस के द्वारा बेरीकेडिंग लगाकर युवाओं को रोक दिया गया।

LT candidates protest after undeclared results

सहायक अध्यापक परीक्षार्थियों का कहना है की शिक्षा विभाग के द्वारा सहायक अध्यापकों के लिए सीधी भर्ती निकाली गयी थी परन्तु परीक्षा दिए जाने के काफी समय बाद भी उनके परिणाम की घोषणा नहीं हुई है। परीक्षार्थियों/अभ्यर्थियों का कहना है कि सहायक अध्यापक परीक्षा का मामला इस वक़्त कोर्ट में विचाराधीन है और सरकार के द्वारा मामले की कमजोर पैरवी की जा रही है। शिक्षा मंत्री के द्वारा केवल आश्वासन देकर परिणामों को टाला जा रहा है।

6 दिसंबर तक परिणाम नहीं आये तो होगा उग्र आंदोलन

उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से पहुंचे सहायक अध्यापक परीक्षा के अभ्यर्थी शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत को लेकर आक्रोशित दिखे, अभ्यर्थियों का कहना है कि यदि 6 दिसंबर तक परीक्षा के परिणाम घोषित नहीं किये गए तो पूरे उत्तराखंड के अभ्यर्थी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।