देहरादून: SSP अजय सिंह ने 26 सब-इंस्पेक्टरों के तबादले की सूची जारी की

देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अजय सिंह ने आज सुबह 26 उपनिरीक्षकों के तबादले की सूची जारी की है। सभी उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से अपने नए स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Transfer of 26 sub-inspectors: SSP Ajay Singh released the list of transfer of 26  sub-inspectors
Image: SSP Ajay Singh released the list of transfer of 26 sub-inspectors

देहरादून: देहरादून SSP अजय सिंह ने कहा कि आज 26 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। साथ ही सभी को निर्देशित किया गया है कि तत्काल अपनी नवनियुक्ति स्थान पर जाकर ड्यूटी ज्वाइन करें। इसके बाद से पुलिस विभाग में हलचल तेज है।

SSP Ajay Singh released the list of transfer of 26 sub-inspectors

तबादले की सूची के अनुसार बसंत विहार थाना प्रभारी महादेव उनियाल का ट्रांसफर सब-इंस्पेक्टर के रूप में कैंट थाने हुआ है।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप रावत का ट्रांसफर थाना प्रभारी के पद पर विहार थाने में हुआ है।
सब-इंस्पेक्टर योगेश दत्त का ट्रांसफर नेहरू कॉलोनी थाने से पटेल नगर थाने किया गया है।
SI मनमोहन नेगी का ट्रांसफर पटेलनगर थाने से कोतवाली नगर थाने में SI के ही पद पर हुआ है।
वरिष्ठ उप निरीक्षक, कोतवाली मसूरी,विनेद राणा को थाना डालनवाला वरिष्ठ उप निरीक्षक के ही पद पर ट्रांसफर मिला है।
उपनिरीक्षक(SI) सुमेर सिंह को राजपुर थाने से नेहरू कॉलोनी थाने में वरिष्ठ उपनिरीक्षक (SSI ) के पद पर भेजा गया है।
उपनिरीक्षक(SI) विकास रावत का ट्रांसफर पुलिस लाइन से सहसपुर थाने में वरिष्ठ उपनिरीक्षक (SSI ) के पद पर हुआ है।
विजेंद्र कुमाई को कोतवाली डोईवाला से राजपुर थाने में वरिष्ठ उपनिरीक्षक (SSI) के पद पर भेजा गया है।
ओमवीर सिंह का ट्रांसफर कोतवाली मसूरी से ऋषिकेश थाने के अंतर्गत पुलिस चौकी श्यामपुर में चौकी इंचार्ज के पद पर किया गया है।
पुलिस लाइन से प्रमोद नेगी को वरिष्ठ उप निरीक्षक पद पर कोतवाली मसूरी भेजा गया है।
उपनिरीक्षक देवेंद्र पवार को पुलिस लाइन से कोतवाली नगर में ट्रांसफर मिला
थाना सहसपुर के वरिष्ठ उप निरीक्षक शिशुपाल राणा को कोतवाली डोईवाला में वरिष्ठ उप निरीक्षक ट्रांसफर मिला है।
दून हास्पीटल चौकी प्रभारी महिला उप निरीक्षक किरण डोभाल को कोतवाली डालनवाला में एसएसआई पद पर भेजा गया है।
दून हास्पीटल चौकी प्रभारी के पद पर उपनिरीक्षक गोपाल रावत को तैनाती मिली है।
SSI ऋषिकेश कोतवाली निखलेश बिष्ट अब AIIMS Rishikesh कोतवाली के चौकी प्रभारी बन गए हैं।
उपनिरीक्षक जावेद हसन को पुलिस लाइन से थाना सहसपुर में भेजा गया है।
उपनिरीक्षक अशोक कुमार को पुलिस लाइन से थाना बसंत विहार में ट्रांसफर मिला
उपनिरीक्षक विपिन खंडूरी को पुलिस लाइन से कोतवाली डोईवाला में ट्रांसफर मिला
उपनिरीक्षक राजेंद्र पवार का ट्रांसफर पुलिस लाइन से कोतवाली विकासनगर में हुआ है।
अपर उपनिरीक्षक बालकिशन को थाना प्रेम नगर से थाना सेल कोई भेजा गया है।
पुलिस लाइन में तैनात महिला उपनिरीक्षक सीमा चौहान का ट्रांसफर थाना त्यूणी में हुआ।
पुलिस लाइन में तैनात महिला उपनिरीक्षक टीना रावत का ट्रांसफर थाना चकराता में हुआ।
Sub-Inspector सोमवीर सिंह पुलिस लाइन से SIS शाखा पुलिस कार्यालय भेजा गया
उपनिरीक्षक रामचंद्र पुरसोला को पुलिस लाइन से थाना रायवाला में ट्रांसफर मिला
पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक अजय प्रकाश भट्ट को कोतवाली मसूरी में भेजा गया।
पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक कैलाश गौड़ का ट्रांसफर कोतवाली नगर में हुआ है।