रुद्राक्ष एविएशन कंपनी ने आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है। हालांकि पहले यह यात्रा 15 नवंबर को तय थी, लेकिन बर्फबारी न होने के कारण हेलीकॉप्टर सेवा स्थगित कर दी गई थी।
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Adi Kailash and Om Parvat Heli service to start from December 15
पिथौरागढ़: अगर इस महीने बर्फबारी हुई तो आगामी 15 दिसंबर से आदि कैलाश के लिए हैली सेवा शुरू हो जाएगी, इसके बाद से श्रद्धालु प्रतिदिन हेलीकॉप्टर से पिथौरागढ़ के नैनी सैनी एयरपोर्ट से भगवान शिव के निवास के लिए उड़ान भर सकेंगे। इस यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को अपना फिटनेस प्रमाण पत्र भी कंपनी को देना होगा।
Adi Kailash and Om Parvat Heli service to start from December 15
रुद्राक्ष एविएशन कंपनी ने यात्रा शुरू करने से पहले कुछ श्रद्धालुओं को हैली में बैठाकर इसका ट्रायल भी पूरा कर लिया है। रुद्राक्ष एविएशन कंपनी का डबल इंजन MI 17 हेलीकॉप्टर प्रतिदिन 18 श्रद्धालुओं को लेकर नैनी सैनी एयरपोर्ट से भगवान शिव के निवास के लिए उड़ान भरेगा। कंपनी ने आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है। हालांकि पहले यह यात्रा 15 नवंबर को तय थी, लेकिन बर्फबारी न होने के कारण हेलीकॉप्टर सेवा स्थगित कर दी गई थी।
ये रहेगा हेली का किराया
पिथौरागढ़ के नैनी सैनी एयरपोर्ट से आदि कैलाश और ओम पर्वत तक प्रति श्रद्धालु कुल किराया पहले 66 हजार रुपये तय किया था, जिसमें उत्तराखंड सरकार की ओर से सब्सिडी के तौर पर कंपनी को 26 हजार रुपये देने थे। यानी एक यात्री पर कुल 40 हजार रुपये किराया तय किया गया था। लेकिन अब सरकार और कंपनी की नई नीति के अनुसार ये किराया बढ़ाकर 72 हजार रुपये प्रति श्रद्धालु कर दिया गया है। इसमें भी सरकार की ओर से 26 हजार की सब्सिडी दी जाएगी, जिसके बाद एक यात्री का नैनी सैनी एयरपोर्ट से आदि कैलाश और ओम पर्वत तक किराया 46 हजार रुपये होगा।