Uttarakhand: किन्नर के साथ अप्राकृतिक सेक्स के शौक ने ली TATA कर्मचारी की जान, मिली सर कटी लाश

आरोपी पर 80 हजार का कर्जा था। स्कूटी को बेचकर उसने अपना कर्जा चुकाने का प्लान बनाया, खुद को किन्नर बताया और अप्राकृतिक सेक्स के लिए उकसाया, लालच में नरेंद्र खाती जंगल में चला गया।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Tata employee death: Desire of unnatural sex took life of Tata employee
Image: Desire of unnatural sex took life of Tata employee

रुद्रपुर: पंतनगर थाना क्षेत्र से पिछले 6 दिनों से लापता व्यक्ति की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

Desire of unnatural sex took life of Tata employee

एसएसपी ने बताया कि 28 नवंबर को लक्ष्मण सिंह बंगला निवासी तिवारीनगर बिंदुखत्ता ने सूचना दी कि उनके साढू भाई नरेंद्र सिंह खाती टाटा कंपनी में कार्यरत थे। 28 नवंबर की प्रातः टाटा मोर्टस कंपनी सिड़कुल कार्य से गए थे, किंतु वापस नहीं आए। सूचना पर थाना पंतनगर में मुकदमा दर्ज किया गया था।

मोबाइल सर्विलांस पर लगाया तो पकड़ में आया हत्यारा

इसके बाद पंतनगर थाना क्षेत्रांतर्गत कई सीसीटीवी कैमरों व गुमशुदा के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाया गया। थाना क्षेत्र व सरहदी थाना क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया गया, जिनके आधार पर मंगलवार को सौरभ कुमार उर्फ गौरव पुत्र राजा राम निवासी ईश्वरपुर थाना खजुरिया जिला रामपुर को हिरासत में ले लिया गया।

  • किन्नर बताकर अप्राकृतिक सेक्स के लिए उकसाया

    Desire of unnatural sex took life of Tata employee
    Pic: 1/ 1
    Image: Desire of unnatural sex took life of Tata employee

    पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 28 नवंबर को वह अपने बड़े भाई अनूप सिंह के साले से मिलने गया था। लगभग 2 बजे दोपहर जब वह नगला तिराहे से रुद्रपुर की तरफ वापस घर पैदल आ रहा था, तभी नगला तिराहे से रुद्रपुर की तरफ टोल प्लाजा से पहले पुलिया के पास एक अज्ञात व्यक्ति स्कूटी के साथ खड़ा मिला। आरोपी ने बताया कि उस पर लगभग 80 हजार का कर्जा था। स्कूटी को बेचकर उसने अपना कर्जा चुकाने का प्लान बनाया। उसने खुद को किन्नर बताया और अप्राकृतिक सेक्स के लिए उकसाया, जिसके लालच में नरेंद्र खाती जंगल में चला गया। मौका पाकर सौरभ ने चाकू से उसका गला रेतकर हत्या कर दी व उसके शव को वहीं झाड़ियों में छिपाकर, उसका मोबाईल फोन व उसकी जेब से स्कूटी की चाबी लेकर सड़क पर आकर स्कूटी लेकर फरार हो गया।