रुद्रप्रयाग: कालीमठ घाटी में महापाप, दो बेटों ने पिता को थमाली से मार कर जला दिया.. हुए गिरफ्तार

बाप बेटों में किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई जिसके बाद रात को बेटों ने अपने पिता को धारदार हथियार से वार कर मार डाला। उसके बाद सुबह सवेरे होते ही वह अपने पिता की मृत देह को जला रहे थे।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Sons Killed Father and Burnt: Heinous crime in Kalimath valley sons killed father and burnt
Image: Heinous crime in Kalimath valley sons killed father and burnt

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ क्षेत्र में कालीमठ घाटी से एक महापाप की घटना सामने आ रही है। गुप्तकाशी से कालीमठ की ओर जाते वक्त लगभग तीन किलोमीटर दूर त्रिवेणी घाट है। यहीं पर नदी के ऊपर एक घर में ये वारदात हुयी है। क्षेत्रीय मीडिया ने इस बारे में कुछ रिपोर्ट्स दी हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मृतक व्यक्ति बेडुला गांव के बलबीर राणा बताये जा रहे हैं। जबकि बेटों का नाम अमित राणा और मनीष राणा बताया जा रहा है।

Heinous crime in Kalimath valley, sons killed father and burnt

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी क्षेत्र में कालीमठ घाटी के बेडुला गांव के दो कलयुगी बेटों, अमित राणा और मनीष राणा, ने अपने पिता बलबीर राणा को थमाली से वार कर मार डाला। उसके बाद वे दोनों मृतक पिता की देह को जला रहे थे, जब पुलिस ने पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, कलयुगी बेटों की यह काली करतूत आसपास के लोगों को पता लगी तो लोगों ने गुप्तकाशी पुलिस को फोन किया। घटना का पता लगने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। दोनों कलयुगी बेटों में से एक पिता के साथ ही रहता था, जबकि दूसरा मुंबई में रहता था और कुछ दिन पहले ही घर आया था।

मौके से खून लगी थमाली बरामद

आसपास के लोगों के मुताबिक बाप बेटों में किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई जिसके बाद रात को बेटों ने अपने पिता को धारदार हथियार से वार कर मार डाला। उसके बाद सुबह सवेरे होते ही वह अपने पिता की मृत देह को जला रहे थे। आसपास से गुजरते लोगों को पता लगा तो लोगों ने पुलिस को फोन किया। कुछ लोगों ने जलती हुई चिता पर पानी डालकर उसे बुझाया लेकिन तब तक देह पूरी तरीके से जल चुकी थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

मुंबई जाकर बदल गया बेटे का व्यवहार

आसपास के लोगों का कहना है की बड़ा बेटा जो मुंबई में काफी समय से रह रहा है वह करीब 15 सालों के बाद जब घर लौटा तो उसका व्यवहार बहुत अलग हो गया। वह गाहेबगाहे किसी को भी जान से मारने की धमकी देता रहता है और बदतमीजियां करता रहता है। गांव वालों का कहना है कि मुंबई में वह किसी गलत संगत का शिकार हो गया इसके बाद वह घर लौट आया।