हल्द्वानी में पहाड़ के भोले-भाले लोगों के साथ डेढ़ करोड़ की ठगी, रकबा 1 इंच भी नहीं.. जमीन 20 को बेच दी

भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा पीड़ितों के साथ DIG ऑफिस पहुंचे, जहां उन्होंने बताया कि भीमताल विधानसभा के लोगों द्वारा गौलापार में 20 लोगों द्वारा एक करोड़ 57 लाख रूपये की जमीन खरीदी गई थी, जिसका रकबा ही नहीं पाया गया।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Invisible land sold to 20 people: Invisible land sold to 20 people in Haldwani
Image: Invisible land sold to 20 people in Haldwani

हल्द्वानी: पहाड़ के लोगों के साथ हल्द्वानी में लगातार जमीनी फर्जीवाडे बढ़ रहे हैं। पहाड़ के लोग हल्द्वानी में जमीन खरीदने को लेकर ठगे जा रहे हैं। ताजा मामला हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र से सामने आया है, जहां भीमताल विधानसभा के ओखलाकांडा क्षेत्र के रहने वाले लगभग 20 लोगों के साथ करोड़ों रुपयों का फर्जीवाड़ा हुआ है।

Invisible land sold to 20 people in Haldwani

इस मामले की शिकायत के लिए खुद भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा पीड़ितों के साथ DIG ऑफिस पहुंचे। विधायक ने बताया कि भीमताल विधानसभा के लोगों द्वारा गौलापार में 20 लोगों द्वारा एक करोड़ 57 लाख रुपए में जमीन खरीदी गई है। ये जमीन दीपांशु बेलवाल नाम के युवक से ली गई। रजिस्ट्री के बाद जब दाखिल खारिज किए जाने की बात आई तो तब पता चला कि उक्त व्यक्ति के पास भूमि का रखबा ही नहीं है।

विधायक संग DIG ऑफिस पहुंचे लोग

जब पता चला कि व्यक्ति के पास भूमिका का रखबा ही नहीं है, तब लोगों को ठगे जाने का एहसास हुआ। जिसके बाद वह विधायक के पास पहुंचे। विधायक रामसिंह कैडा उनको लेकर डीआईजी कुमाऊ योगेंद्र सिंह रावत के पास पहुंचे। DIG को पूरे केस की जानकारी दी। इसके बाद विधायक ने DIG से सभी पीड़ितों का पैसा वापस दिलाने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। डीआईजी कुमाऊं डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत का कहना है कि उनको शिकायत मिली है, उसके आधार पर जो भी वैधानिक कानूनी कार्रवाई होगी उसे अमल में लाया जाएगा।