मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के आदेश पर कल 5 दिसंबर को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) ने 5000 कर्मचारियों के मासिक वेतन में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: 5000 contractual NHM employees to get raise
देहरादून: एनएचएम संविदा कर्मचारी संगठन के पांच हजार कर्मचारियों के लिए खुशखबरी आई है। कल बृहस्पतिवार 5 दिसंबर को उत्तराखंड में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) ने अपने अंतर्गत कार्यरत 5 हजार कर्मचारियों के मासिक वेतन में वृद्धि करने का आदेश जारी किया है। NHM ने वेतन वृद्धि अलग-अलग श्रेणी में की है, जिसके तहत क्रमश सात, ग्यारह और 15 फीसदी के हिसाब से वेतन बढ़ाया जाएगा।
5000 contractual NHM employees to get raise
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) की सहायक निदेशक डॉ. अर्चना ओझा ने उत्तराखंड के सभी जनपदों के जिला स्वास्थ्य समिति (CMO) के सदस्य सचिवों को NHM के कर्मचारियों के मासिक वेतन की बढ़ोतरी के सम्बन्ध में आदेश भेजे हैं।
इस प्रकार होगी वेतन वृद्धि
NHM कर्मचारियों के वेतन में श्रेणीगत बढ़ोतरी की गई है। 25 हजार रुपये तक मासिक वेतन वाले कर्मचारियों के वेतन में सात फीसदी, 20 हजार तक वेतन वालों के लिए 11% और 15 हजार तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों के वेतन में 15 फीसदी बढ़ोतरी की जाएगी। उत्तराखंड में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) में कार्यरत पांच हजार कर्मचारियों को खुशखबरी मिलने पर, एनएचएम संविदा कर्मचारी संगठन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के इस आदेश पर उनका आभार व्यक्त किया गया है।