हरिद्वार: 74 साल के बुजुर्ग का धर्मनगरी में अधर्म, 14 वर्षीय अनाथ के साथ कर दिया दुष्कर्म

रानीपुर थाना क्षेत्र में एक 74 वर्षीय किराना दुकानदार ने एक 14 वर्षीय अनाथ बच्ची के साथ जबरन दुष्कर्म किया। पुलिस को आरोपी के खिलाफ कई साक्ष्य मिले हैं। पीड़ित किशोरी का बयान भी कोर्ट में दर्ज कराया जा रहा है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
14 year old orphan raped: 74 year old man raped 14-year-old orphan girl in Haridwar
Image: 74 year old man raped 14-year-old orphan girl in Haridwar

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 74 वर्षीय हैवान बुजुर्ग किराना दुकानदार ने 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया, और उसके विरोध करने पर उसको धमकाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

74-year-old man raped 14-year-old orphan girl in Haridwar

रानीपुर थाना में बुधवार को एक बुजुर्ग महिला ने शिकायत दर्ज कराई, बुजुर्ग महिला ने पुलिस तहरीर में बताया कि मंगलवार यानि 3 दिसंबर को उसकी 14 वर्षीय पोती घर के पास एक एक किराने दुकान पर सामान लेने के लिए गई थी। काफी देर होने पर भी जब उनकी पोती वापस लौटकर नहीं आई तो वे उसकी तलाश में दुकान की तरफ चले गए। जब वे अपनी पोती को ढूढ़ने गए तो उस वक्त किराना दुकानदार उपेंद्र चौधरी अपने घर के अंदर से निकल रहा था।

नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म

बुजुर्ग महिला ने जब अपनी पोती के बारे दुकानदार से पूछा तो उस वक्त उसने उनकी पोती को अपने घर के अंदर से बाहर बुलाया। महिला ने आरोप लगाया है कि दुकानदार द्वारा उसकी पोती से जबरन दुष्कर्म किया गया था। इसके अलावा जब किशोरी ने आरोपी का विरोध किया तो वो उसे उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने लगा साथ ही उसके साथ अभद्रता करने लगा।

पीड़ित बच्ची के माता-पिता नहीं हैं

बुजुर्ग महिला ने बताया कि पीड़ित बच्ची के माता-पिता नहीं हैं इसलिए वो कनखल में अपनी बुआ के पास रहती है। करीब 15 दिन पहले ही वो उनके पास (अपनी दादी के पास) रहने के लिए आई थी। यहां उस हैवान ने उस बच्ची के साथ ये हैवानियत कर दी।

पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म समेत संबंधित धाराओं में गिरफ्तार

रानीपुर थाना प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि पुलिस को आरोपी दुकानदार के खिलाफ कई सबूत मिले हैं, और पीड़ित किशोरी का बयान भी कोर्ट में दर्ज कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद ही आरोपी दुकानदार को पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म समेत संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर लिया गया है।