उत्तराखंड: जंगल में मिला ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के छात्र का शव, 19 साल का था दिव्यांशु पांडे

लालकुंआ में जंगल के अंदर 19 साल के दिव्यांशु पांडे का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। 19 साल का दिव्यांशु ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय का स्टूडेंट था।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Dead body found in forest: Body of Graphic Era University student found in forest
Image: Body of Graphic Era University student found in forest

लालकुआं: उत्तराखंड के लालकुआं हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र से ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के 19 वर्षीय छात्र दिव्यांशु पांडे का जंगल में शव बरामद हुआ है।

Body of Graphic Era University student found in forest

लालकुआं हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मंडी बाईपास के पास ही जंगल के अंदर 19 साल के दिव्यांशु पांडे का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। 19 साल का दिव्यांशु ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय का स्टूडेंट था। दुखद घटना की सूचना मिलने पर सीओ सिटी नितिन लोहानी और कोतवाल राजेश यादव मय पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने मृत शरीर को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक की टीमों ने मौके पर अपनी जांच शुरू की।

हृदय विदारक घटना से जनता में आक्रोश

घटना के बाद ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के 19 साल के छात्र दिव्यांशु पांडे के परिजन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने रोते हुए बताया कि उनके दिव्यांशु का किसी से कोई भी विवाद नहीं था। लाल कुआं क्षेत्र वासियों का कहना है कि उनके आसपास के क्षेत्र में तेजी से अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है, इससे लोगों में असुरक्षा की भावना भी बढ़ रही है। 19 साल के छात्र दिव्यांशु को अभी अपनी पूरी जिंदगी देखनी बाकी थी। होनहार छात्र की असमय मृत्यु से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। क्षेत्रवासियों ने पुलिस से जल्दी जांच करने की और मृतक छात्र के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।