उत्तरकाशी के खेड़ा रगवाड में 10वीं की छात्रा की मृत देह जंगल में उसी के कुर्ते के टुकड़े से लटकी मिली थी, सात महीने बाद पिता की गुहार पर मां और सौतेले बाप पर पुलिस ने अभियोग दर्ज कर दिया है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: Mother and stepfather booked for murder of minor daughter
उत्तरकाशी: दसवीं की कक्षा राधिका की लाश जंगल में 4 जून 2024 को उसकी के कुर्ते के टुकड़े से लटकी हुई मिली थी। राधिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदरथ की दसवीं की छात्रा थी। वह अपनी नानी के घर उत्तरकाशी के कूड़ा पंचायत में खेड़ा रगवाड़ गांव में रहती थी। उसकी मां ने उसके पिता को छोड़कर दूसरी शादी की थी। राधिका अपनी मां और सौतेले पिता के साथ ही रहती थी। जबकि राधिका की पढ़ाई लिखाई और अन्य खर्च उसके असली पिता जगत सिंह वहन करते थे।
Mother and stepfather booked for murder of minor daughter
घटना के दिन सुबह 5:00 बजे राधिका की मां रीना ने जगत सिंह को फोन करके बताया कि उनकी बेटी किसी से फोन पर बात कर रही थी जिस कारण सौतेले पिता और रीना ने मिलकर राधिका की पिटाई की। इसके कुछ ही देर बाद 9:00 के आसपास रीना ने दोबारा फोन किया और जगत सिंह को बताया कि राधिका ने आत्महत्या कर दी है। इसके बाद राधिका का शव जंगल में उसके कुर्ते से ही फाड़ कर बनाए गए फंदे पर लटका मिला था।
पत्थर पर रखे मिले गले की चेन और जूते
राधिका बकरियां चराने गई थी। थोड़ी ही दूर एक पत्थर पर उसके गले की चेन और जूते रखे थे। जगत सिंह ने तब ही बेटी की हत्या की आशंका जताईथी। लेकिन पुलिस ने पहले इस मामले को आत्महत्या करार दिया था। पिता जगत सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से भी इसकी शिकायत की लेकिन कोई कार्यवाही न होने पर उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। पिता ने कहा कि उन्हें साजिशन बेटी की हत्या का संदेह है। अब 7 महीने बाद राधिका की हत्या का मामला दर्ज हुआ है।
सात माह बाद दर्ज हुआ केस
7 महीने बाद अब मृतक के पिता की अर्जी पर अदालत ने नाबालिक की मां रीना सौतेले पिता पप्पू निवासी रगवाड़ और अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया है। अब पुलिस हत्या के हत्या के दृष्टिकोण से तथ्यों का जांच करेगी। दसवीं की छात्रा मृतक का राधिका के पिता ने अदालत में अर्जी देकर आरोप लगाया था कि उनकी बेटी की हत्या हुई है। इससे पहले इसे आत्महत्या करार दिया गया था। पिता जगत सिंह ने राधिका की मां और सौतेले पिता पर अन्य लोगों के साथ मिलकर बेटी की हत्या का आरोप लगाया। राधिका की मां रीना, सौतेले पिता पप्पू निवासी रगवाड़ और अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का अभियोग दर्ज किया गया है, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।