Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
चमोली: दशोली विकासखंड स्थित खैनूरी गांव के तीन निराश्रित भाई बहनों की दुखभरी कहानी सोशल मीडिया पर दिखाई गई थी। सोशल मीडिया पर चमोली के तीन भाई बहनों की दुखद कहानी पर लोगों ने बढ़-चढ़कर भावुक कमेंट किए थे। अब, जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने धनोरी गांव के बेसहारा भाई बहनों को छात्रवृत्ति देने की सुखद पहल की है।
चमोली ज़िले के दशोली विकासखंड स्थित खैनूरी गाँव निवासी 16 वर्षीय संजना की माँ का देहांत तब हो चुका था जब वह बहुत छोटी थी। संजना के साथ ही उसकी 14 साल की बहन साक्षी और 10 साल के भाई आयुष की जिम्मेदारियों का बोझ उसके पिता पर था। बीते अक्टूबर में संजना के पिता नैन सिंह का भी बीमारी के चलते निधन हो गया और तीनों भाई बहिन अनाथ हो गये। पिता की मौत के बाद प्राइमरी स्कूल की चौथी क्लास में अध्यनरत छोटे भाई और कक्षा 9 में पढने वाली बहन के भरण पोषण की जिम्मेदारी उस संजना पर आ गई, जो अभी खुद गांव के सरकारी इंटर कालेज में दसवीं की छात्रा है।