प्रभात कुमार ने नौटियाल दंपती पर आरोप लगाए कि उन्होंने जमीन का सौदा करते समय कहा था कि इस जमीन पर मकान बनाने के लिए नक्शा भी एमडीडीए से पास कराएंगे। लेकिन जब उस जमीन की जांच की गई तो पता चला कि ये जमीन बागवानी श्रेणी में आती है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: Gardening land sold as residential land Case on Husband Wife
देहरादून: शिमला बाईपास वन विहार निवासी एक वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी ने उत्तरकाशी के एक दम्पति खिलाफ के खिलाफ जमीन दिलाने के नाम पर 11 लाख रूपये की ठगी का मुकदमा दर्ज कराया है, पुलिस मामले में उत्तरकाशी निवासी दम्पति रामनरेश और उसकी पत्नी सोनम नौटियाल पर केस दर्ज किया है।
Gardening land sold as residential land, Case on Husband Wife
प्रभात कुमार, वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी ने पुलिस तहरीर में बताया कि, उत्तरकाशी जनपद के निवासी दम्पति रामनरेश नौटियाल और उसकी पत्नी सोनम नौटियाल ने देहरादून के गोविंदगढ़ विजय पार्क में उन्हें एक जमीन दिखाई थी। उस वक्त दोनों पति-पत्नी ने इस जमीन को अवासीय बताया था। उसने बताया कि उस जमीन का सौदा कुल 1.1 करोड़ रुपये तय किया गया था।
कहा था MDDA से पास होगा नक्शा
इसके बाद 1.1 करोड़ रुपये में से बयान के तौर पर 10 प्रतिशत यानि 11 लाख रुपये प्रभात कुमार ने नौटियाल दंपती को दे दिए गए। आरोपी दंपती ने जमीन का सौदा करते समय कहा था कि इस जमीन पर मकान बनाने के लिए नक्शा भी एमडीडीए से पास कराएंगे। लेकिन जब उस जमीन की जांच की गई तो, जाँच में तो पता चला कि ये जमीन बागवानी श्रेणी में आती है। रामनरेश नौटियाल और उसकी पत्नी सोनम नौटियाल ने धोखाधढ़ी से उस जमीन का सौदा किया था। पीड़ित प्रभात कुमार ने जब दम्पति से अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने देने से साफ इन्कार कर दिया। जब उनपर पैसे लौटाने का दबाव बनाया तो वे लोग धमकियां देने लगे।
प्रेमनगर थाने में भी दर्ज है मुकदमा
पुलिस टीम ने जब पीड़ित प्रभात कुमार की शिकायत के आधार पर जांच पड़ताल की तो, पुलिस को पता लगा कि इस नौटियाल दम्पति के खिलाफ प्रेमनगर थाने में भी धोखाधड़ी का एक अन्य मामला दर्ज है। उन दोनों आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, पुलिस टीम उन दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।