Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: शहर में सड़कों पर इन दिनों स्पीड ब्रेकर से लेकर जेब्रा क्रॉसिंग बनाने का काम चल रहा है। आज सुबह देहरादून के क्लॉक टावर के पास नए बने ब्रेकर की वजह से 30 मिनट के अन्दर 7 वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए.. जिनमें एक छोटे बच्चे सहित कई लोग घायल भी हो गए।
देहरादून शहर में सड़कों पर इन दिनों स्पीड ब्रेकर से लेकर जेब्रा क्रॉसिंग बनाने का काम जोरों पर चल रहा है। घंटाघर पर रातोंरात नए बने बिना किसी संकेत वाले स्पीड ब्रेकर पर कई लोग गिरकर चोटिल हो गए। राहगीरों का आरोप है कि ब्रेकर तो बना दिए गए, लेकिन मार्ग में कोई संकेत नहीं लगाया गया। इस कारण लोगों को ब्रेकर के बारे में पता नहीं चला और वह गिरकर चोटिल होते रहे।
सोशल मीडिया पर एक बच्चे के गिरने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। स्मार्ट सिटी की जनसंपर्क अधिकारी प्रेरणा ध्यानी ने बताया कि निर्माण के साथ ही पेंट नहीं किया जा सकता, इसलिए बैरियर लगाकर रोड को बंद कर दिया गया है। स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत स्पीडब्रेकर सोमवार को लगातार सात दुर्घटनाएं हो गई। जिसमे दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए। इस दौरान एक तीन साल का बच्चा भी बुरी तरह ज़ख़्मी हो गया।
किसीने इसका विडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। वाहन गिरने के बाद बच्चा बहुत सहम गया। वह अपने माता-पिता को पुकारता रहा। बाइक दुघर्टनाग्रस्त होते ही बच्चा अपनी मां के हाथ से छिटक गया था और दूर जाकर गिरा था। जैसे ही उसे पिता उसे पास पहुंचे वह सिसकता हुआ अपने पिता के गले लग गया। विडियो पर लोगों ने कई प्रकार की प्रतिक्रया दी, लोगों का कहना था कि विकास के साथ ही लोगों के स्वास्थ्य की भी परवाह की जाये।