Uttarakhand News: शुरू हुई पहली विश्व आयुर्वेद एक्सपो, 30 हजार लोग.. 50 देशों के डेलीगेट्स शामिल

उत्तराखंड में 4 दिवसीय विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो का शुभारंभ हो गया है, प्रदेश में पहली बार वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो का आयोजन हो रहा है।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
World Ayurveda Expo Starts: World Ayurveda Expo Starts 50 delegates with 30k people to participate
Image: World Ayurveda Expo Starts 50 delegates with 30k people to participate

देहरादून: मुख्यमंत्री सीएम पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव ने आज गुरुवार को आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो का शुभारंभ किया। देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित चार दिवसीय 10वें विश्व आयुर्वेद सम्मेलन में अमेरिका, ब्रिटेन, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और इटली समेत तमाम देशों से डेलीगेट्स शामिल हुए हैं।

World Ayurveda Expo Starts, 50 delegates with 30k people to participate

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ये हमारे लिए गर्व की बात है कि देवभूमि उत्तराखंड में आयोजित 10वें विश्व आयुर्वेद सम्मेलन एवं आरोग्य एक्सपो में 50 से अधिक देशों के डेलीगेट्स ने प्रतिभाग किया है। ये सम्मेलन शोध को साझा करने के साथ ही व्यापार को बढ़ावा देने में कारगर साबित होगा। प्रदेश में पाई जाने वाली जड़ी बूटियां, आरोग्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। आयुर्वेद सिर्फ जड़ी बूटियों तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की एक कला है। आयुर्वेद का उद्देश्य रोगों को ठीक करना ही नहीं, बल्कि रोगों को होने से रोकने के साथ ही रोग को जड़ से समाप्त करना है।

  • 30 हजार लोग होंगे शामिल

    World Ayurveda Expo Starts
    Pic: 1/ 2
    Image: World Ayurveda Expo Starts

    केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री प्रताप राव ने कहा कि आयुर्वेद को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इस सम्मेलन के लिए 6 हज़ार से अधिक लोग रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। लिहाजा इस चार दिवसीय सम्मेलन में लगभग 30 हजार लोग शामिल होंगे। साथ ही कहा कि इस तरह के कार्यक्रम होने से देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद दुनिया के हर कोने में जाएगी। इसी दिशा में उनका मंत्रालय कार्य कर रहा है, क्योंकि इसी तरह के तमाम कार्यक्रम देश के तमाम हिस्सों में किये जा रहे हैं। ताकि लोगों तक आयुर्वेद को पहुंचाया जा सके।

  • स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांति: CM धामी

    World Ayurveda Expo Starts
    Pic: 2/ 2
    Image: World Ayurveda Expo Starts

    सीएम धामी ने कहा कि पूरे देश में प्रकृति परीक्षण का कार्य चल रहा है। इसी क्रम में उत्तराखंड सरकार भी प्रदेश में आयुष को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है। इसके तहत, राज्य के सभी जिलों में 50 बेड का एक आयुष हॉस्पिटल बना रहे हैं। देश की पहली योग नीति को लागू करने पर काम किया जा रहा है, जो स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांति लाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।