गढ़वाल को मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात, किया करोड़ों रुपए की योजनाओं का लोकार्पण

मुख्यमंत्री धामी ने कल गुरुवार को सतपुली झील के शिलान्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, जहाँ उनके साथ कैबिनेट मन्त्री सतपाल महाराज भी मौजूद थे . यहां CM धामी ने सतपुली झील निर्माण सहित करोड़ो की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Inauguration of projects worth crores: Inauguration of schemes worth crores for Satpuli area
Image: Inauguration of schemes worth crores for Satpuli area

पौड़ी गढ़वाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्वी नयार नदी में बनने वाली बहुउद्देशीय सतपुली झील का शिलान्यास सहित लगभग 172 करोड़ 65 लाख की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। सीएम ने क्षेत्र के लिए 6 घोषणाएं की और कहा कि 4 अन्य घोषणाओं को परीक्षण के उपरांत स्वीकृति मिलगी।

CM Dhami: Inauguration of schemes worth crores for Satpuli area

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बीते गुरुवार को एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत पौड़ी गढ़वाल जिले के सतपुली क्षेत्र में पहुंचे। यहाँ बिलखेत हेलीपेड पर कैबिनेट मन्त्री सतपाल महाराज, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र अंथवाल, विधायक लैन्सडौन दिलीप महंत, सहित अन्य बड़े नेता ने CM धामी का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल रामलीला मैदान सतपुली पहुंचकर जनसभा को सम्बोधित किया . उन्होंने क्षेत्र के लिए लगभग 123 करोड़ 53 लाख की 04 योजनाओं का शिलान्यास व 49 करोड़ 12 लाख की 20 योजनाओं का लोकार्पण किया। जिसमे से सतपुली झील 56 करोड़ की लागत से बनाई जाएगी .

CM धामी द्वारा कि गई 6 घोषणाएं

विकासखण्ड बीरोंखाल में रा इ का भरोली खाल और रा इ का बीरोंखाल में नये भवन निर्माण
विकासखण्ड एकेश्वर, कल्जीखाल, पाटीसैण और असवालस्यूँ के मध्य पश्चिमी नयार नदी पर मोटर पुल निर्माण
विकासखण्ड एकेश्वर के मुख्यालय में मिनी स्टेडियम का निर्माण
रवांसा नदी के ऊपर निर्मित पीपलडोंगा पुल से 500 मीटर ऊपर की ओर बैराज का निर्माण
ताड़केश्वर महादेव में पुलिस चौकी की स्थापना

जनवरी 2025 में होगी UCC लागू

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज लगभग 172 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है। ये योजनाएं क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। सतपुली झील का निर्माण पूरा होने से यह क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था के लिए वरदान साबित होंगी। उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार पलायन जैसी वृहद समस्या को जड़ से समाप्त करने की दिशा में निरंतरता से कार्य कर रही है। प्रदेश में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के साथ ही स्थानीय उद्योगों में भी युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। CM धामी ने बताया कि 2025 के जनवरी माह में हम प्रदेश में यूसीसी को लागू करने जा रहे हैं। उसके बाद बहुत जल्द हम राज्य की जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सख्त भू कानून लाने वाले हैं।