रास्ते में अचानक कुछ अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से नीरज पर जानलेवा हमला किया। हमलावर उसे लहूलुहान कर अधमरी हालत में बीच सड़क पर छोड़ कर फरार हो गए। गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Image: Neeraj from Almora was murdered in Pithoragarh
अल्मोड़ा: पिथौरागढ़ जनपद के थल थाना क्षेत्र में बुंगाछीना में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के एक सेल्समैन की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या कि गई है . मृतक युवक यहां किराये के कमरे पर रहता था। पुलिस टीम ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और आगे की कारवाई की जा रही है।
Almora's Neeraj was murdered in Pithoragarh
जानकारी के अनुसार 18 दिसंबर की रात करीब 10 बजे मृतक नीरज अपनी दुकान बंद कर अपने कमरे की ओर जा रहा था। उसी दौरान रास्ते में अचानक कुछ अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों से नीरज पर जानलेवा हमला किया, हमले में नीरज बुरी तरह लहूलुहान हो गया। हमलावर उसे लहूलुहान कर अधमरी हालत में ही बीच सड़क पर छोड़ कर फरार हो गए। सड़क पर आवाजाही करने वाले लोगों ने उसे सड़क किनारे पड़ा देख पुलिस को सूचना दी . सूचना मिलते ही थल थाना पुलिस मौके पर पहुंची, और उसके बाद 08 एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
इलाज के दौरान मौत
कल गुरुवार को जिला अस्पताल में उपचार के दौरान नीरज को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। पुलिस ने शव को पंचनामा भर मोर्चरी के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष थल अम्बी राम आर्या ने बताया कि मृतक कि पहचान नीरज नैनवाल, उम्र 29 वर्ष, पुत्र रघुवीर सिंह नैनवाल, अल्मोड़ा जिले के धारानौला निवासी के नाम से हुई है . नीरज थल थाना क्षेत्र में एक किराए के कमरे पर रहता था, और शराब कि दुकान पर सेल्समेन था. उन्होंने बताया कि युवक के साथ मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस टीम इस घटना की जांच कर रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है लेकिन अब तक उनकी ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस टीम के साथ ही एसओजी की टीम भी इस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।