Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
नैनीताल: शादीशुदा महिला पुलिस कॉन्स्टेबल ने शहर के एक दरोगा पर आरोप लगाया है कि, दरोगा ने उसे प्यार और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया. जब महिला कॉन्स्टेबल का उसके पति के साथ तलाक हुआ, तो दरोगा ने भी उसके कुछ समय बाद उसे छोड़ दिया। महिला कॉन्स्टेबल ने आरोपी दरोगा के खिलाफ नैनीताल की मल्लीताल कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
महिला कॉन्स्टेबल ने मल्लीताल कोतवाली में तहरीर में बताया कि ये घटना वर्ष 2022 की है। जब उसकी और नैनीताल जिले के न्यायिक कार्यालय में तैनात दरोगा नरेश पन्त से बातचीत हुई . महिला कांस्टेबल ने आरोप लगाते हुए बताया कि वो पहले से शादीशुदा थी, उसके बावजूद इसके दरोगा नरेश ने उससे नजदीकियां बढानी शुरू कि। दरोगा नरेश ने पहले प्यार और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बात की भनक लगने पर महिला कॉन्स्टेबल को उसके पति ने तलाक दे दिया। महिला कॉन्स्टेबल ने बताया कि इस सब मामले के कारण उसका परिवार बिखर गया . लेकिन उस समय उसे इस बात का भरोसा था कि दरोगा नरेश उसके साथ शादी करेगा. लेकिन महिला कांस्टेबल का तलाक होने के कुछ समय बाद ही दरोगा ने धोखा दे दिया।
महिला कांस्टेबल का आरोप है कि दरोगा ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया. तलाक के बाद जब पीड़िता ने दरोगा नरेश से शादी के लिए कहा तो वह भी मुकर गया। इससे दुखी होकर रेप पीड़िता ने दरोगा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मल्लीताल कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि महिला कॉन्स्टेबल द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोपित दरोगा के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम द्वारा इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।