नैनीताल में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। जिले में एक साथ चले अभियान के दौरान पुलिस ने नशे में वाहन चलाने वाले 17 चालकों को गिरफ्तार किया। कुल 440 लोगों पर कार्रवाई की गई।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Big action on tourists by Nainital traffic police
नैनीताल: क्रिसमस और नया साल मनाने सैकड़ों सैलानी उत्तराखंड के पहाड़ों में पहुँच रहे हैं। पूरे नैनीताल जिले में चले यातायात विभाग के अभियान के दौरान एक दिन में 440 चालक रडार पर आए, 25 वाहन सीज हुए और 69 के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त हो गए।
Big action on tourists by Nainital traffic police
एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि क्रिसमस और नव वर्ष को देखते हुए शराब पीकर वाहन चलाने और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। रविवार की रात एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी, सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल, सीओ भवाली सुमित पांडे और सीओ रामनगर भूपेंद्र भंडारी के नेतृत्व में सभी थाना प्रभारियों यातायात प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में ड्रंक एंड ड्राइव, बिना हेलमेट, दोषपूर्ण नम्बर प्लेट, ओवर स्पीड, रैश ड्राइविंग के खिलाफ अभियान चलाया।
यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई
शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ नैनीताल जिले में एक साथ चले अभियान में पुलिस ने नशे में वाहन चलाने वाले 17 चालकों को गिरफ्तार किया। कुल 440 लोगों पर कार्रवाई की गई, 25 वाहनों को पुलिस ने सीज किया और 69 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट संभागीय परिवहन अधिकारी को भेजी। शराब पीकर वाहन चलाने पर वाहन सीज किए गए।
जम कर वसूले गए चालान
सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 115 लोगों के चालान कर 30450 रुपये वसूला गया। बिना हेलमेट वाहन 31, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने पर 8, बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने पर 9, काली फिल्म लगाकर वाहन चलाने पर 1 के खिलाफ कार्रवाई की गई। कुल 440 वाहनों का चालान कर 1,54,000 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। 25 वाहनों को सीज करने के साथ 69 के विरुद्ध लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई।