उत्तराखंड: डांस सिखाने के बहाने नाबालिग और उसकी सहेली से रेप, धर-दबोचा गया दरिंदा

डांस सिखाने के बहाने नाबालिक लड़की और उसकी दोस्त के साथ बलात्कार किया गया है। नाबालिक लड़की के पिता ने कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Dance Class: Minor and her friend raped in dance class
Image: Minor and her friend raped in dance class

हरिद्वार: एक डांस क्लास के संचालक को पुलिस ने नाबालिक लड़की और उसकी दोस्त के साथ दुष्कर्म करने के जुर्म में धर दबोचा है। आरोपी ने डांस सिखाने के बहाने नाबालिग लड़की और उसकी नाबालिग सहेली के साथ पहले बलात्कार किया और फिर जान से मारने की धमकी दी। नाबालिक लड़की के पिता ने कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Minor and her friend raped in dance class

हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली में एक व्यक्ति ने लिखित शिकायत दर्ज कराई कि उसकी नाबालिक बेटी और बेटी की सहेली साथ में डांस क्लास जाती थी। डांस सिखाने वाला आरोपी आशीष सिंह उर्फ आशु पुत्र स्वर्गीय रमेश चंद्र हरिद्वार गोविंदपुरी का रहने वाला है। पिता का आरोप है कि आरोपी ने उसकी नाबालिग बेटी और बेटी की नाबालिग सहेली के साथ पहले बलात्कार किया और फिर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस को जब जानकारी मिली कि डांस सिखाने के बहाने नाबालिक लड़की और उसकी दोस्त के साथ बलात्कार किया गया है तो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा तत्काल आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिए गए। आरोपी को पकड़ने के लिए प्रभारी ज्वालापुर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम में उप निरीक्षक सोनम रावत, उप निरीक्षक ललित चुफाल, कांस्टेबल आशीष शर्मा और कांस्टेबल गोपाल तोमर शामिल थे। इसके बाद आरोपी आशीष सिंह को उसके निवास के आसपास गोविंदपुरी कॉलोनी ज्वालापुर हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया गया।