Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाओं में हर बार की तरह इस बार भी गड़बड़ी सामने आ रही है। पिछले सेमेस्टर में कई परीक्षाओं के प्रश्नपत्र में त्रुटियां मिली थीं, जिस पर विश्वविद्यालय ने तरह-तरह की सफाई दी थी। इसके बाद पेपर दोबारा करवाए गए थे, लेकिन विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग और जिम्मेदार शिक्षकों ने उससे कोई सबक नहीं लिया।
इस बार भी ऐसी त्रुटि मंगलवार को देखने को मिली, जब हिंदी विषय के लोक साहित्य के प्रश्नपत्र के अंतर्गत पाठ्यक्रम को दरकिनार करते हुए प्रश्न पूछे गए। परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र का कोड और विषय का नाम सही था, लेकिन प्रश्न हिंदी साहित्य के इतिहास से पूछे गए थे। इससे साफ है कि प्रश्नपत्र में टाइपिंग समस्या नहीं थी, बल्कि प्रश्नपत्र बनाने वाले शिक्षक के स्तर से गलती हुई होगी।
बहरहाल पौड़ी परिसर में छात्र-छात्राओं ने प्रश्नपत्र को गलत बताया और परीक्षा देने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद विश्वविद्यालय ने मंगलवार को होने वाली हिंदी विषय की परीक्षा रद कर दी। वहीं पौड़ी परिसर के निदेशक प्रो. उमेश चंद्र गैरोला ने बताया कि पाठ्यक्रम संबंधी त्रुटि होने के कारण परीक्षा रद की गई है तथा जल्दी इस प्रश्नपत्र की नई तिथि विश्वविद्यालय द्वारा तय की जाएगी।