उत्तराखंड: बैंक में बंधक जमीन लाखों रुपयों में बेच डाली, रजिस्ट्री नहीं हुई तो सामने आई ठगी

बयाना के तौर पर 9.5 लाख रुपये बैंक ट्रांसफर किए गए थे, जबकि 50 हजार रुपये नकद दिए गए। सौदे के वक्त विक्रेता ने रजिस्ट्री के लिए चार महीने की समयसीमा दी थी, जो 2 फरवरी को समाप्त हो गई।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Land Fraud in Haldwani: Mortgaged land sold for lakhs in Haldwani
Image: Mortgaged land sold for lakhs in Haldwani

हल्द्वानी: हल्द्वानी में बैंक में बंधक भूमि को बेचने का मामला प्रकाश में आया है। डहरिया निवासी दीपक पांडे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी पत्नी की आनंदपुर गांव स्थित एक जमीन के लिए एक व्यक्ति के साथ सौदा हुआ था। यह जमीन बैंक में बंधक थी, जिसके बावजूद श्याम सिंह बनेसी नामक विक्रेता ने उन्हें धोखा देकर सौदा किया।

Mortgaged land sold for lakhs in Haldwani

दीपक पांडे के अनुसार, सौदे के दौरान 1545 रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से कुल 31 लाख 73 हजार रुपये तय हुए थे। बयाना के तौर पर 9.5 लाख रुपये बैंक ट्रांसफर किए गए थे, जबकि 50 हजार रुपये नकद दिए गए। सौदे के वक्त विक्रेता ने रजिस्ट्री के लिए चार महीने की समयसीमा दी थी, जो 2 फरवरी को समाप्त हो गई, लेकिन जब दीपक ने रजिस्ट्री कराने की कोशिश की, तो विक्रेता ने कोई कार्रवाई नहीं की और मामले में टालमटोल करने लगा।

SBI में बंधक थी जमीन

शक होने पर दीपक ने सौदा कराने वाले व्यक्ति के परिजनों से जानकारी ली, तब पता चला कि उक्त जमीन एसबीआई बैंक, हाट बासुलीसेरा, तहसील द्वाराहाट अल्मोड़ा में बंधक रखी हुई थी, और इस बात की पुष्टि बैंक के रिकवरी एजेंट ने भी की।

धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

अब दीपक पांडे ने पुलिस से धोखाधड़ी की रकम वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस ने इस मामले में श्याम सिंह बनेसी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि जांच प्रक्रिया जारी है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।