Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: एनआरआई महिला की 20 करोड़ की संपत्ति के फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी व खरीद- फरोख्त करने वाले गैंग का दून पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सहारनपुर के शेरखान गैंग के शातिर अभियुक्त मूंछ सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
देहरादून की एनआरआई महिला की 20 करोड़ की संपत्ति कब्जाने में चार लोग गिरफ्तार किये गए हैं, सहारनपुर के शेरखान गैंग के शातिर अभियुक्तों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। गिरोह द्वारा शहर के खाली मकान/जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाकर व खरीद- फरोख्त कर कब्जा किया जाता था। गौरतलब है कि बीते 21 नवंबर को थाना राजपुर में श्रीमती सुमन देवी, निवासी किशनपुर ने प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी सहेली श्रीमती रितु मेहता द्वारा किशनपुर स्थित उनके जमीन व बंगले की देखरेख हेतु उनको रखा गया था।
शेरखान आदि लोगों ने उनकी उक्त जमीन व बंगले के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उस पर कब्जा करने का प्रयास किया। रजिस्ट्री कार्यालय, राजस्व विभाग व विभिन्न बैंकों से विवेचना से संबंधित दस्तावेज व साक्ष्य के आधार पर अभियुक्त विकास सुंदरियाल उर्फ सोनू मूंछ, विनोद कुमार उर्फ केडी, महेश चौहान व प्रमोद गिरी को गिरफ्तार किया गया।