Uttarakhand Snowfall Update: उत्तराखंड के पहाड़ों पर जमकर बारिश बर्फबारी, इन जिलों में मौसम विभाग ने आज के लिए भी बारिश बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 28 December 2024
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने शनिवार के लिए बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पर्वतीय और मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है, जबकि ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। इस अलर्ट को देखते हुए स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एसडीआरएफ) को पूरी तरह से अलर्ट पर रखा गया है।
Uttarakhand Weather Update 28 December 2024
बर्फबारी के बाद उत्तराखंड के पहाड़ों ने सफेद चादर ओढ़ ली है। कई जिलों में बारिश और शीतलहर को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने वीडियो बुलेटिन में जानकारी दी कि शुक्रवार को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो रही है और शनिवार को भी यह सिलसिला जारी रह सकता है। देहरादून में पड़ रही कड़ाके की ठंड की चलते 28 दिसंबर यानि आज सभी शासकीय, गैर शासकीय और निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित की गई है।
यहां होगी बर्फ़बारी
विशेष रूप से मसूरी, धनोल्टी, चकराता, जोशीमठ, औली, नैनीताल, पिथौरागढ़, रानीखेत जैसे 2000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि इसके अतिरिक्त, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, नैनीताल, देहरादून, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और बागेश्वर जैसे जिलों में 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात हो सकता है।