Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
श्रीनगर गढ़वाल: एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि व उससे संबद्ध कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को पाठ्यक्रम चयन करने का विकल्प दिया जा रहा है। छात्र 31 दिसंबर तक पाठ्यक्रमों में संशोधन, सुधार के लिए परीक्षा पूर्व आवेदन करने सकते हैं।
परिसर निदेशक प्रो. यूसी गैरोला ने बताया कि परिसर व संबद्ध कालेजों में छात्र-छात्राओं ने पूर्व में पाठ्यक्रम चयन करने का अनुरोध किया था। छात्रहित में विश्वविद्यालय ने समर्थ पोर्टल पर पाठ्यक्रमों के संशोधन व सुधार के लिए तीन दिन की समय सीमा तय की है। बताया कि छात्र अपनी इच्छानुसार परिपत्र भरकर अपने आवेदन भौतिक रूप से या विवि को ई-मेल कर सकते हैं। बताया कि आवेदन 31 दिसंबर तक जमा किए जाने अनिवार्य हैं।
साथ ही उन्होंने यूजी, पीजी व पीएचडी के छात्रों को संबंधित विभाग में पाठ्यक्रम संशोधन के आवेदन पत्र जमा करने को कहा है। इसके बाद पाठ्यक्रमों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।