Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
बागेश्वर: उत्तराखंड के जनपद बागेश्वर कपकोट तहसील अंतर्गत सोराग में एक आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जो अनियंत्रित होकर पिंडर नदी की तरफ खाई में जा गिरी। इस हादसे में 03 लोगों की मौत हुई है जबकि एक महिला लापता है। महिला की छानबीन कि जा रही है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि बुधवार देर शाम तहसील कपकोट के बदियाकोट से सोराग की तरफ जा रही ऑल्टो कार संख्या यूके 02 टीए 2676 तीख के समीप अनियंत्रित होकर नीचे खाई में जा गिरी। जिसमें वाहन में 04 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि इसमें सवार लोगों में चालक सुंदर सिंह ऐठानी के अलावा मुन्ना शाही, पूनम पाण्डे व नीलम बताए गए हैं।
प्रारंभिक सूचना के अनुसार हादसे में 03 लोगों की मौत की सूचना है जबकि एक महिला का अभी पता नहीं चल सका है, जिसकी ढूंढखोज की जा रही है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस व एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल को रवाना हो चुकी है। पुलिस टीम हादसे की जांच कर रही है।