जब बस सत्याखाल मोटर मार्ग पर क्यार्क और चूलधार के निकट पहुंची तभी अचानक बस अनियंत्रित हो गई और करीब 100 मीटर की गहरी खाई में गिर गई। SDRF टीम घायलों और मृतकों को रेस्क्यू कर खाई से निकाला.
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: 6 people died and 22 injured in Pauri bus accident
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के पौड़ी जनपद में बीते रविवार को एक भयानक सड़क दुर्घटना हुई। जहां पौड़ी-सत्यखाल मोटर मार्ग पर यात्रियों से भरी एक मिनी बस अनियंत्रण होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में छह यात्रियों की जान चली गई, जबकि 22 घायलों को बेस अस्पताल श्रीनगर में भेजा गया।
6 people died and 22 injured in Pauri bus accident
कल रविवार 12 जनवरी की शाम करीब 3 बजे बस पौड़ी से देहलचौरी की ओर जा रही थी. जब बस सत्याखाल मोटर मार्ग पर क्यार्क और चूलधार के निकट पहुंची तभी अचानक बस अनियंत्रित हो गई और करीब 100 मीटर की गहरी खाई में गिर गई। बस को खाई में गिरता देख स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस और SDRF की टीम को हादसे की सूचना दी. सूचना मिलते ही SDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंची.
5 लोगों की मौके पर मौत
घटनास्थल पर पहुँचते ही SDRF की टीम ने बचाव कार्य शुरू किया, टीम के साथ स्थानीय लोगों ने भी इस हादसे में बचाव कार्य किया. जानकारी के अनुसार बस में 28 यात्री सवार थे जिनमें से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 23 अन्य सवारी बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को पहले रेस्क्यू कर खाई से निकला गया और उसके बाद एम्बुलेंस से बेस अस्पताल श्रीनगर इलाज के लिए भेजा गया. बेस अस्पताल में एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने सभी 6 शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
मृतकों की पहचान
सुनीता (25) ग्राम डोभा, पौड़ी गढ़वाल
प्रमिला व उनका 17 वर्षीय पुत्र प्रियांशु, पौड़ी गढ़वाल
नागेंद्र और उनकी पत्नी सुलोचना निवासी केसुंदर, पौड़ी गढ़वाल