उत्तराखंड: गर्लफ्रेंड की अश्लील वीडियो बेच रहा था बॉयफ्रेंड, इलाके में फैले तो फरार हो गया यूट्यूबर

देहरादून में एक युवक ने धोखे से अपनी गर्लफ्रेंड के अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किए. उसके बाद उन विडियो को विदेशों में चलने वाली अश्लील साइट्स पर अपलोड कर दिए और उन वीडियो को अपने इनकम का जरिया बनाने लगा.
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Crime in Dehradun: Boyfriend made obscene videos of girl and sold
Image: Boyfriend made obscene videos of girl and sold

देहरादून: जनपद देहरादून में एक यू-ट्यूबर ने अपनी गर्ल फ्रेंड के अश्लील विडियो बनाकर विदेशों में चलने वाली अश्लील साइट्स चलाने वालों को बेच दिए. गर्ल फ्रेंड की विडियो बेचकर आरोपी युवक लाखों रूपये कमाने कमा रहा था. जब वीडियो लोकल इलाके में फैलने लगे तब जाकर लड़की को इसकी जानकारी मिली. युवती ने मामले में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Boyfriend made obscene videos of girl and sold

कोतवाली विकासनगर देहरादून में युवती ने अपने प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए अपनी तहरीर में बताया की वो अमिट नाम के एक युवक के साथ रिलेशन में थी. उसके बॉय फ्रेंड अमित ने उसे शादी का झांसा देकर धोखे से उसके अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी अमित ने उसके विडियो विदेशों में चलने वाली अश्लील साइट्स पर अपलोड कर दिए और उन वीडियो को अपने इनकम का जरिया बनाने लगा.

लोकल में वायरल हुई वीडियो

पीड़ित युवती ने बताया कि वो एक प्राइवेट पीड़िता कंपनी में अच्छे पद पर काम करती है. मैंने कभी भी किसी पोर्नोग्राफी के लिए वीडियो शूट नहीं करवाए और न ही मैंने इसके लिए कोई एग्रीमेंट साइन किया. न ही कोई डिजिटल आईडी बनाई थी. जब मुझे मेरे दोस्तों ने बताया कि मेरे वीडियो इन साइट्स पर अपलोड किए गए हैं. तो मुझे बहुत गहरा धक्का लगा. लेकिन जब उसे विडियो के बारे में पता लगा उससे पहले उसका और आरोपी अमित का ब्रेकअप हो चुका था. युवती ने बताया कि आरोपी अमित चौहान एक यूट्यूबर है, जो स्थानीय कल्चर पर वीडियो बनाता है.

कई अन्य लड़कियों वीडियो भी बेची हैं आरोपी ने

युवती द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है. इसके बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू की, पुलिस छानबीन में जानकारी मिली है कि आरोपी ने इसके अलावा कई अन्य लड़कियों के साथ बनाए गए अश्लील विडियो भी बेचे हैं. पुलिस इस मामले में साइबर एक्सपर्ट्स की मदद से जांच कर रही है. विदेशों से चलने वाली इन साइट्स पर वीडियो हटाने और उन पर कार्रवाई करना पुलिस के लिए भी एक चुनौती बन गया है. पुलिस द्वारा पीड़िता का मेडिकल कराया गया है. इसके अलवा मजिस्ट्रेट के सामने बयान करा दिए गए हैं. पुलिस टीम आरोपी अमित चौहान की तलाश कर रही है.