Uttarakhand Weather: बारिश बर्फबारी के बाद अब पाला करेगा परेशान, इन जगह सावधान रहें चालक

बीते दिन जहां पहाड़ों में बर्फबारी हुई, वहीं निचले इलाकों में जमकर बारिश हुई। बारिश और बर्फबारी के कारण प्रदेश में तापमान में काफी गिरावट आई है, जिससे कड़ाके की ठंड बढ़ गई है।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update : Uttarakhand Weather Update 17 January 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 17 January 2025

देहरादून: गुरुवार सुबह से राजधानी देहरादून सहित राज्य के कई जिलों में जमकर बारिश हुई। निचले क्षेत्रों में तेज बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बर्फबारी और बारिश के कारण ठंड में काफी इजाफा हो गया है. आज शुक्रवार को पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर पाला समस्या उत्पन्न कर सकता है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में कोहरा वाहन चालकों के लिए चुनौती बढ़ाएगा।

Uttarakhand Weather Update 17 January 2025

उत्तराखंड में पिछले गुरुवार को चारों धामों और अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हुई। तुंगनाथ, चोपता, गंगोत्री, हर्षिल घाटी और यमुनोत्री की चोटियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। बर्फबारी के चलते गुरुवार को गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप से गंगोत्री तक अवरुद्ध रहा। चकराता की ऊंची चोटियों पर इस सीजन की चौथी बर्फबारी देखने को मिली। औली में भी पर्यटकों ने बर्फबारी का भरपूर आनंद लिया। बीते दिन जहां पहाड़ों में बर्फबारी हुई, वहीं निचले इलाकों में जमकर बारिश हुई। बारिश और बर्फबारी के कारण प्रदेश में तापमान में काफी गिरावट आई है, जिससे कड़ाके की ठंड बढ़ गई है।

मौसम का पूर्वानुमान

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि आज पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर पाला गिरने की संभावना है, जबकि हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में कुछ स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा देखने को मिल सकता है। आज देहरादून में आंशिक रूप से बादल भी छा सकते हैं। आज राजधानी का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग में पाला पड़ने और कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है.

तापमान की स्थिति

गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 23.8 से गिरकर 17.6 डिग्री जा पहुंचा और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. नई टिहरी का अधिकतम तापमान 11.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 8.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान -0.1 डिग्री सेल्सियस रहा. पंतनगर का अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.