प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में पाला पड़ने के कारण सुबह के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लेकिन दोपहर के समय चटख धूप सर्दी से राहत दे रही है। सर्दियों के समय में उत्तराखंड में वर्षा की कमी एक गंभीर समस्या बनती जा रही है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 28 January 2025
देहरादून: उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। जिसके चलते दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी हुई है और दिन में गर्मी का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के दो जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया है.
Uttarakhand Weather Update 28 January 2025
उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है, जिसके चलते तापमान में बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में पाला पड़ने के कारण सुबह के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लेकिन दोपहर के समय चटख धूप सर्दी से राहत दे रही है। उत्तराखंड में वर्षा की कमी एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। इस कमी का असर जल संसाधनों और कृषि पर भी पड़ रहा है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सर्दियों में बारिश की कमी और सामान्य से अधिक तापमान प्रदेश के जल संसाधनों और कृषि पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की कमी नदियों, झीलों और खेती के लिए एक गंभीर समस्या बन सकती है।
मौसम का पूर्वानुमान
देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने जानकारी दी है कि मंगलवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में फिलहाल 31 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं उधम सिंह नगर और हरिद्वार जनपद में मध्यम से घना कोहरा छाने के आसार हैं। देहरादून मौसम विभाग केंद्र ने उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून में आज आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय हल्का कुहासा छाया रह सकता है। राजधानी का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की अनुमान है।
तापमान की स्थिति
सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.8 सेल्सियस दर्ज किया गया. मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा. पंतनगर का अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं नई टिहरी का अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.