उत्तराखंड: 14 कांग्रेस नेता 6 वर्षों के लिए निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे

जिन कार्यकर्ताओं ने मेयर प्रत्याशी व पार्षद प्रत्याशियों के खिलाफ काम किया है, उनको तत्काल प्रभाव से 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाना चाहिए.. ये कहकर 14 कांग्रेसी नेता पार्टी से निकाल दिए गए।
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
14 Congress Leader expelled: 14 Congress Leader expelled for 6 years from Party
Image: 14 Congress Leader expelled for 6 years from Party

उधमसिंह नगर: महानगर कांग्रेस ने नगर निकाय चुनाव में पार्टी के खिलाफ गतिविधियों के कारण 14 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है।

14 Congress Leader expelled for 6 years from Party

नगर निगम चुनाव के बाद कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी संदीप सहगल के चुनाव कार्यालय में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और ब्लॉक कांग्रेस के चारों अध्यक्ष, साथ ही सभी कांग्रेस प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित

सभी पदाधिकारियों ने एकमत होकर कहा कि इस बार पहली बार कांग्रेस को हर जाति और धर्म तथा वर्ग का भरपूर सहयोग मिला। जिन कार्यकर्ताओं ने मेयर प्रत्याशी व पार्षद प्रत्याशियों के खिलाफ काम किया है, उनको तत्काल प्रभाव से 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाना चाहिए।
समीक्षा बैठक व प्रस्ताव की सूचना उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को दी गई और उनसे संतुति प्राप्त होने पर मुक्ता सिंह, प्रभात साहनी, माजिद हुसैन, शशांक सिंह, इदरीस अंसारी, डॉ. अशफाक, शह‌जाद अंसारी, तौकीर अंसारी, जफर मुन्ना, वसीम अकरम, अनुराग सिंह, गीता चौहान, आनंद कुमार व सद्दाम हुसैन को 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया गया।