Uttarakhand Weather: तीन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड में आज फिर से मौसम में बदलाव होने के आसार हैं. देहरादून मौसम विभाग की और से राज्य के तीन जनपदों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है. वहीं दो जनपदों में कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है.
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 29 January 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 29 January 2025

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले काफी दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है. सुबह और शाम के समय सर्द हवाएं चलने से कड़ाके की ठंड रही है, लेकिन दोपहर के समय तेज धूप खिलने से तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया. वहीं मैदानी जिलों में घना कोहरा छाने से लोगों को परेशानी हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में एक बार फिर बारिश और बर्फ़बारी की संभावना है, जिससे तापमान में फिर से गिरावट आ सकती है.

Uttarakhand Weather Update 29 January 2025

उत्तराखंड में काफी दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है, वहीं सुबह और शाम के समय सर्द हवाओं के चलते कड़ाके की ठंड महसूस हो रही है। वहीं दोपहर के समय में प्रदेश में इन दिनों चटख धूप खिलने के कारण तापमान में सामान्य से अधिक बढोतरी देखने को मिली. लेकिन आज सुबह से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए हुए हैं। सुबह के समय सर्द हवाओं के कारण दिन के समय भी ठंड का अनुभव हो रहा है। प्रदेश में सुबह और शाम के समय ठिठुरन भरी ठंड महसूस की जा रही है। इसके अलावा, देहरादून और अन्य मैदानी इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा भी देखा गया है। मौसम विभाग ने मौसम के करवट बदलने की आशंका जताई है, वहीं राज्य के कुछ जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना व्यक्त की है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग केंद्र देहरादून के अनुसार उत्तराखंड में बुधवार यानि आज फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने राज्य के तीन जनपदों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. इन हिलों के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में आज भी मौसम शुष्क रहेगा. हरिद्वार और उधम सिंह नगर जनपद में घना कोहरा छाने का लेकर येलो अलर्ट जारी रहेगा. वहीं राजधानी देहरादून में आज भी मौसम साफ रहेगा, लेकिन कुछ स्थानों पर घना कोहरा लोगों की परेशानियों को बढ़ा सकता है.

तापमान की स्थिति

मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.7 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. नई टिहरी का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंतनगर का अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.