Uttrakhand: मैदानों में कोहरा बढ़ाएगा आफत, आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम.. जानिए ताजा अपडेट

पिछले दो दिनों से एकाएक ठंड में इजाफा हुआ और सर्द हवाएं चलने से कंपकंपी वाली ठंड होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिनों में राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फ़बारी की संभावना है.
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 30 January 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 30 January 2025

देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम लगातार शुष्क बना हुआ है। दोपहर के समय तापमान सामान्य से अधिक बढ़ रहा है. लेकिन सुबह और शाम के समय ठिठुरन बनी हुई है। पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह के समय पाला पड़ने और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने के कारण ठिठुरन भरी ठंड पड़ रही है.

Uttarakhand Weather Update 30 January 2025

उत्तराखंड में वर्तमान में मौसम सूखा है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक तेज धूप छाई हुई है, लेकिन सर्द हवाओं के चलते कड़ाके की ठंड लगातार जारी है। दोपहर के समय चटख धूप खिलने से हल्की गर्मी का अहसास हो रहा है, जबकि सुबह के समय पाला पड़ने से पर्वतीय इलाकों में ठिठुरन भरी ठंड पड़ रही है। वहीं बीते दिन से प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं, तो कहीं चटख धूप खिली हुई है. पिछले दो दिनों से एकाएक ठंड में इजाफा हुआ और सर्द हवाएं चलने से कंपकंपी वाली ठंड होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिनों में राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फ़बारी की संभावना है.

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया है कि 30 और 31 जनवरी को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। प्रदेश के मैदानी इलाकों में कोहरा लोगों की परेशानियाँ बढ़ा सकता है। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह के समय पाला पड़ने से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून समेत मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है। हालांकि, दिन के समय आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 1 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाने की आशंका है और पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना भी है। फरवरी महीने के शुरुआत में प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण निचले क्षेत्रों के तापमान में भी गिरावट आ सकती है।

देहरादून का तापमान बढ़ा

बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 23.6 और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 16.2 और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधम मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 16.6 और न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा। पंत नगर का अधिकतम तापमान 23.4 और 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।