Uttarakhand Weather: आज इन तीन जिलों में बारिश की संभावना, जानिए मौसम अपडेट

इस साल जनवरी में बारिश ना के बराबर हुई है, जिसके परिणामस्वरूप ठंड में समय से पहले कमी आई है। पश्चिमी विक्षोभ की कमी के चलते बर्फबारी भी नहीं हुई। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, आज मौसम का मिजाज बदल सकता है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 1 February 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 1 February 2025

देहरादून: इस साल जनवरी महीने में बारिश ना होने के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भी दिन में ठंड समय से पहले ही कम हो गई है। हालांकि, सुबह-शाम के समय पाला पड़ने और ठंडी हवा चलने से ठिठुरन बनी हुई है। वहीं कुछ मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्का कोहरा भी परेशानी बढ़ा रहा है। वहीं आज राज्य के कुछ जिलों में बारिश की संभावना है।

Uttarakhand Weather Update 1 February 2025

उत्तराखंड में मौसम काफी दिनों से शुष्क बना हुआ है और पहाड़ से मैदान तक धूप खिल रही है। जिससे तापमान में सामान्य से अधिक बढ़ोतरी हुई है। दून में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। इस साल जनवरी में बारिश ना के बराबर हुई है, जिसके परिणामस्वरूप ठंड में समय से पहले कमी आई है। पश्चिमी विक्षोभ की कमजोरी के चलते बर्फबारी भी नहीं हुई। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, आज मौसम का मिजाज बदल सकता है। देहरादून दून सहित कुछ पहाड़ी जिलों में आज आंशिक बादल मंडराने और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के कुछ पर्वतीय जिलों में आज यानि शनिवार को हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून जनपद के ऊंचाई वाले इलाकों के साथ चमोली और उत्तरकाशी जनपदों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। आगामी तीन फरवरी से प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। वहीं राज्य के बाकि जिलों में आज भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस साल जनवरी में मौसम विभाग के अनुसार, बारिश की मात्रा बहुत कम रही है, जिसके परिणामस्वरूप ठंड में समय से पहले कमी आई है। पश्चिमी विक्षोभ की कमजोरी के चलते बर्फबारी भी नहीं हुई।

तापमान की स्थिति

शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी में अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का तापमान 16.2 डिग्री अधिकतम और 2.6 डिग्री न्यूनतम रिकॉर्ड किया गया. गया। पंत नगर में तापमान 25.1 डिग्री अधिकतम और न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री दर्ज किया गया।